iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsब्लॉक कांग्रेस प्रधान हत्याकांड में 4 गिरफ्तार:पिता और 3 बेटों समेत पांच...

ब्लॉक कांग्रेस प्रधान हत्याकांड में 4 गिरफ्तार:पिता और 3 बेटों समेत पांच के खिलाफ FIR, मुख्य आरोपी अब भी फरार

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के कुमकलां थाने तखरां में माछीवाड़ा ब्लॉक के कांग्रेस प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर दिया। एफआईआर में पिता, तीन बेटों व एक अन्य व्यक्ति के नाम शामिल किए गए हैं। आरोपितों को हत्या वाले दिन ही हिरासत में ले लिया था, जिनकी अब गिरफ्तारी दिखाई गई है। आरोपी फैक्ट्रियों में लेबर करते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने खोखरां के जय सिंह, उसके बेटे रवि कुमार, दूसरे बेटे अमरीश व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति सुनील को गिरफ्तार कर दिया है। वहीं जय सिंह के तीसरा बेटा व मुख्य आरोपी अजय कुमार पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एफआईआर परमिंदर तिवारी के भतीजे शनि शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई। शनि शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा अपनी बिल्डिंग के बाहर बैठे थे जहां पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मुख्य आरोपी अजय कुमार की गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं, दूसरी तरफ परिवार मुख्य आरोपी अजय कुमार की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है। परिजनों ने साफ कर दिया कि जब तक पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार नहीं किया तब तक वो पोस्टमार्टम व संस्कार नहीं करवाएंगे।

फोर्टिस अस्पताल की मॉर्चरी में है ब्लॉक प्रधान का शव

कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी का शव अब भी फोर्टिस अस्पताल की मॉर्चरी में है। कांग्रेस के हलका इंचार्ज राजा गिल ने कहा कि पुलिस ने भले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्तार नहीं है।

पुलिस ने पहले आरोपी का नाम बताया था विजय

सोमवार को एडीसीपी ने हत्या के मुख्य आरोपी का नाम विजय कुमार बताया था लेकिन जो एफआईआर दर्ज की है उसमें मुख्य आरोपी का नाम अजय कुमार लिखा है। इससे पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

थाने पर धमाके की खालिस्तानी संगठन ने ली जिम्मेदारी:KLA का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल; पुलिस-एजेंसियां जांच में जुटी

Buland kesari/अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के एक पुलिस थाने पर हुए धमाके को लेकर एक संगठन द्वारा जिम्मेदारी लेने का पत्र सोशल मीडिया पर...

You cannot copy content of this page