iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में टेंपरेरी नंबर प्लेट को लेकर जमकर हंगामा:समराला चौक पर ट्रैफिक...

लुधियाना में टेंपरेरी नंबर प्लेट को लेकर जमकर हंगामा:समराला चौक पर ट्रैफिक पुलिस से युवक की बहस, ACP ने काटा चालान

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में ट्रैफिक पुलिस ने नंबर प्लेट चेकिंग को लेकर विशेष मुहिम शुरू कर दी है। शहर के 20 से अधिक स्थानों पर अलग-अलग चौकों पर खास नाकाबंदी की गई है। इस दौरान जिन वाहन चालकों की गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी मिली, उनके चालान किए जा रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

समराला चौक पर ACP जतिन बांसल की अगुवाई में चेकिंग समराला चौक पर आज एसीपी जतिन बांसल की अगुवाई में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने वाहनों को रोककर नंबर प्लेट और दस्तावेजों की जांच की। वहीं चंडीगढ़ से आए एक युवक को पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका। उसकी कार पर लगी टेंपरेरी नंबर प्लेट को लेकर पुलिस के साथ उसकी कहासुनी हो गई और चौक पर हंगामा हो गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
अविक वर्मा जानकारी देते हुए।
अविक वर्मा जानकारी देते हुए।

युवक ने चालान पर जताई आपत्ति चंडीगढ़ से लुधियाना अपने रिश्तेदार के पास आए युवक अविक वर्मा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उसने बताया कि उसकी गाड़ी पर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी “Apply For Number” लगा हुआ है, जो 180 दिनों तक वैध होता है। युवक का कहना है कि उसके सभी वाहन दस्तावेजों में यही नंबर दर्ज है और हरियाणा सरकार की ओर से फैंसी नंबर लेने के लिए यह सुविधा दी गई है। इसके बावजूद लुधियाना पुलिस ने उसका चालान काट दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ACP जतिन बांसल जानकारी देते हुए।
ACP जतिन बांसल जानकारी देते हुए।

ACP बोले-बिना परमानेंट नंबर प्लेट कुछ भी मान्य नहीं इस मामले में एसीपी जतिन बांसल ने स्पष्ट किया कि बिना परमानेंट नंबर प्लेट या केवल “Apply For Number” वाले वाहन मान्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि युवक का यह तर्क कि उसका मनचाहा नंबर अभी जारी नहीं हुआ, कोई ठोस कारण नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति पंजाब की सड़कों पर वाहन चला रहा है, तो उसे नियमों का पालन करना होगा, भले ही नंबर किसी अन्य राज्य से लिया जाना हो।

नंबर प्लेट न होने से अपराध ट्रेस करना मुश्किल एसीपी के अनुसार, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है। अगर कोई अपराध होता है तो ऐसे वाहनों को ट्रेस करने में दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में नकली या गलत नंबर प्लेट भी जांच में बाधा बनती हैं।

जागरूकता की कमी, पुलिस सख्ती जारी रहेगी ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि लोगों में नियमों को लेकर जागरूकता की कमी है। इसी वजह से ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने साफ किया कि नंबर प्लेट्स को लेकर सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस का अभियान रहेगा जारी आज का यह विशेष अभियान शाम तक जारी रहेगा। दिनभर में कितने चालान काटे गए, इसका पूरा आंकड़ा शाम को जारी किया जाएगा। वहीं पुलिस शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी लगातार काम कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में लोगों ने की चोर की धुनाई:आरोपी ने खुद को बताया नशे का आदी, तारें काटते पकड़ा, फूलमाला डालकर निकाला जुलूस

Buland kesari/जालंधर के बस्ती दानिश्मंदा में चोरी करते एक युवक को काबू किया गया। इस युवक को बिजली के मीटर की तारें काटते रंगे...

You cannot copy content of this page