iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमहिलाओं को ₹1000 की स्कीम, रजिस्ट्रेशन की तारीख बदली:पंजाब की मालवा बेल्ट,...

महिलाओं को ₹1000 की स्कीम, रजिस्ट्रेशन की तारीख बदली:पंजाब की मालवा बेल्ट, मंत्रियों की सीटों पर फोकस; सवाल-जवाब में जानिए पूरी योजना

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पंजाब में महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने वाली ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन अब 15 अप्रैल से होगा। पहले इसके लिए 13 अप्रैल, बैसाखी का दिन तय था लेकिन बेअदबी कानून को लेकर स्पेशल विधानसभा सेशन की वजह से इसे टाल दिया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इससे पहले कल, 14 अप्रैल को सीएम भगवंत मान जालंधर के आदमपुर में रैली कर इसकी शुरूआत करेंगे। इस योजना की शुरुआत 7 जिलों मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर, फरीदकोट से होगी। इनमें से 5 जिले सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले मालवा और 2 जिले दलितलैंड कहे जाते दोआबा के हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसके अलावा जिन विधानसभा क्षेत्रों को चुना गया है, उनमें 4 सीटें मंत्रियों, एक स्पीकर और एक AAP की महिला विंग की स्टेट प्रेजिडेंट का है। खास बात यह है कि सरकार ने SC वर्ग की महिलाओं को 500 रुपए ज्यादा यानी 1500 रुपए देने का ऐलान किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्कीम से जुड़ी हर तरह की जानकारी सवाल-जवाब से जानिए….

सवाल: AAP का चुनावी वादा क्या था और कब किया गया था? जवाब: 2022 में चुनाव के वक्त AAP ने इसकी गारंटी दी थी कि उनकी सरकार बनी तो 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को हर महीने 1-1 हजार रुपए देंगे।

सवाल: महिलाओं को 1 हजार प्रति महीने देने की क्या तैयारी है? जवाब: AAP सरकार ने 8 मार्च को बजट में 9300 करोड़ रुपए रखे। इसके बाद स्कीम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 15 अप्रैल से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।

सवाल: महिलाओं को इस स्कीम का लाभ कैसे मिलेगा? जवाब: सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) स्कीम के जरिए सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करेगी।

सवाल: स्कीम का लाभ पाने के लिए क्या फॉर्मेलिटी है? जवाब: 18 साल से ज्यादा उम्र होनी चाहिए। महिला के पास पंजाब का वोटर कार्ड और आधार कार्ड होना चाहिए।

सवाल: स्कीम का लाभ कैसे मिलेगा? जवाब: महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिसमें उन्हें मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और बाकी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।

सवाल: रजिस्ट्रेशन कहां होगा, इसकी कितनी फीस होगी? जवाब: हर जिले में खुले सेवा केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों में रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी। रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया बिल्कुल फ्री होगी।

सवाल: सरकार इसके लिए क्या मदद कर रही है? जवाब: योजना को लागू करने और निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई-लेवल कमेटी का गठन किया गया है। रजिस्ट्रेशन और जागरूकता के लिए सरकार ‘मोबिलाइजर’ और ‘फैसिलिटेटर’ (सुविधा प्रदाता) भी तैनात कर सकती है।

सवाल: क्या हर महिला को इसका लाभ मिलेगा? जवाब: सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक पूर्व MLA, पूर्व सांसद, सरकारी कर्मचारी महिला, महिला पेंशनर्स और टैक्स भरने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

सवाल: क्या सभी महिलाओं को एक साथ इसका लाभ मिलेगा? जवाब: नहीं, सरकार इसे फेजवाइज लागू कर रही है। पहले फेज में 9 विधानसभा की महिलाओं को इसका लाभ देगी। इसके बाद धीरे-धीरे इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

सवाल: क्या सरकार ने कोई इनकम लिमिट रखी है? जवाब: नहीं, सरकार का कहना है कि सिर्फ कुछ वर्गों को लाभ के दायरे से बाहर रखा गया है। इनकम की कोई लिमिट नहीं रखी गई है।

सवाल: जिन लड़कियों की शादी दूसरे राज्यों से पंजाब में हुई है, क्या उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा? जवाब: सरकार ने कहा है कि जिनके पास भी पंजाब का वोटर कार्ड और आधार कार्ड है, उन्हें लाभ मिलेगा। दूसरे राज्यों की बहुओं के पास ये 2 डॉक्यूमेंट होंगे तो उन्हें भी लाभ मिलेगा।

सवाल: अगर किसी लाभार्थी की मौत हो जाती है तो सरकार क्या कार्रवाई करेगी? जवाब: सरकार के मुताबिक यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो पहले से दी गई सहायता राशि की वसूली नहीं की जाएगी, लेकिन अगली किस्त जारी नहीं होगी।

सवाल: सरकार ने शुरूआत के लिए जिन जिलों को चुना है, उसके क्या राजनीतिक मायने हैं? जवाब: सरकार ने इसके लिए मालवा के 5 और दोआबा के 2 जिले चुने हैं। मालवा के ज्यादा जिले इसलिए हैं क्योंकि पंजाब की 117 में से 69 सीटें इसी क्षेत्र में आती हैं। पिछली बार AAP यहां से 62 सीटें जीती थी। दोआबा की 23 सीटों पर पिछली बार AAP और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। AAP को 10 और कांग्रेस को 9 सीटें मिलीं थी। इस बार BJP भी SC वोटर्स में जोर लगा रही है। जिसे देखते हुए दोआबा को टारगेट किया जा रहा है।

सवाल: 9 सीटों पर रजिस्ट्रेशन पहले की जा रही, वहां क्या खास है? जवाब: इन 9 सीटों में से 8 पर AAP के विधायक हैं। इनमें श्री आनंदपुर साहिब से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, सुनाम से मंत्री अमन अरोड़ा, पटियाला ग्रामीण से सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, दिड़बा से वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा, मलोट से कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर, कोटकपूरा से विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, बटाला से आप के कार्यकारी प्रधान अमनशेर सिंह शेरी कलसी और मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा शामिल हैं। वह आम आदमी पार्टी की महिला विंग की स्टेट प्रधान भी हैं।

सवाल: स्कीम को चुनाव से ऐन पहले शुरू करने पर AAP सरकार का क्या तर्क है? जवाब: सरकार का तर्क है कि सरकार 5 साल के लिए चुनी गई थी, इस अंतराल में कभी भी स्कीम शुरू कर सकते हैं।

सवाल: AAP को क्या इसका चुनावी फायदा मिलेगा? जवाब: आम तौर पर फायदा जरूर मिलता है। स्कीम के लाभार्थियों को ये डर रहता है कि अगर पार्टी फिर सत्ता में नहीं आई तो नई सरकार ये स्कीम बंद कर सकती है। इससे लाभार्थी वोटर्स का मौजूदा सरकार वाली पार्टी के पक्ष में झुकाव रहता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

स्मार्ट सिटी की तीसरी आंख ही ले उड़े चोर:सेंट्रल जेल के पास सुरक्षा के लिए लगाए गए थे कैमरे, टक्कर मारकर पोल भी तोड़ा

 Buland kesari/लुधियाना को सुरक्षित बनाने के लिए करोड़ों की लागत से लगे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को अब चोरों और बेखौफ वाहन चालकों से खतरा...

You cannot copy content of this page