Buland kesari/लुधियाना में ढाडी जत्थे के सदस्य ने सुसाइड कर लिया। वह सुबह घर से निकले थे। इसके बाद उनका शव धार्मिक स्थल के पास मिला। पुलिस को मौके से 2 पेज का सुसाइड नोट मिला है। परिवार के अनुसार बेटी की कॉन्ट्रैक्ट मैरिज और पैसों की मांग से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
राइटर हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत सैंडल गांव मकसूदड़ा के रहने वाले थे। पुलिस ने बेटी के पति, उसके चाचा और एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
धार्मिक स्थल के पास जहरीला चीज निगली परिवार के अनुसार, हरप्रीत कल सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे और बाद में गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक धार्मिक स्थल के पास उनका शव मिला। आशंका है कि उन्होंने शाम के समय, जब वहां सन्नाटा था, जहरीला पदार्थ निगला लिया। दोस्तों का कहना है कि यह वही जगह थी, जहां से उन्होंने अपने कलात्मक सफर की शुरुआत की थी।
बेटी की कॉन्ट्रैक्ट मैरिज करवाई, धमकियां मिली परिवार के करीबी जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि करीब 3 साल पहले हरप्रीत की बेटी अनमोलप्रीत कौर को कनाडा भेजने के लिए जसकरण सिंह से उसकी कॉन्ट्रैक्ट मैरिज करवाई गई थी। बाद में आरोपी पक्ष ने खर्चे के नाम पर 22 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी और धमकियां देने लगे।
आरोपियों ने बेटी के खाते से पैसे निकाले सुसाइड नोट में हरप्रीत ने लिखा कि अनमोलप्रीत 3 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गई थी। जसकरण के स्पाउस वीजा के लिए 2 बार आवेदन किया गया। लेकिन तकनीकी कारणों से रिजेक्ट हो गया। आरोपियों ने खाली साइन किए चेक के जरिए बेटी के खाते से बड़ी रकम निकाल ली।
3 बेटियों के पिता थे, बड़ी बेटी इंग्लैंड में हरप्रीत अपने पीछे तीन बेटियां छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी इंग्लैंड में सेटल है, जबकि सबसे छोटी बेटी लॉ की पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद साहित्यिक संगठनों ने प्रीत सैंडल इंसाफ प्राप्ति संघर्ष कमेटी का गठन किया है। जगदीप सिंह घुडानी ने मीडिया को बताया कि अंतिम रस्म (भोग) के मौके पर आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा।
3 लोगों पर पुलिस ने FIR दर्ज की थाना पायल के SHO परविंदर बेदी ने बताया कि मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर के बयान के आधार पर अमृतसर के जब्बोवाल निवासी जसकरण सिंह, उसके चाचा सतकार सिंह और ट्रैवल एजेंट कंवलजीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
2 पेज का सुसाइड नोट…



Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








