Buland kesari/जालंधर में नामदेव चौक के पास CM मान निवास के पास व्यापारी की कार से चोर बैग निकाल ले गया। फगवाड़ा गेट मार्केट में इलेक्ट्रानिक कारोबारी भरत ककड़िया ने बताया कि बैग कैश, दुकान के बिल और गोल्ड की अंगूठियां और चेन थी। घटना करीब देर रात 10 बजे के करीब की है। व्यापारी ने बताया कि वह अपने फॉर्च्यूनर गाड़ी से स्टेडिमय में खेलने के लिए जा रहा था। इसी बीच अचानक गाड़ी के टायर से हवा निकल गई।
पास के पेट्रोल पंप पर हवा भरवाने के लिए आदमी लाने गया लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जब वह खुद स्टेपनी बदलने के लिए जैक निकाल रहा था तो बाइक सवार युवक पलक झपकते बैग उठाकर ले गया। व्यापारी ने घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को दी।
मौके पर पहुंच एएसआई हीरा लाल ने व्यापारी के बयान लिखे। एएसआई ने कहा कि चोरी व्यापारी की गलती से हुई है फिर भी सीसीटीवी खंगालकर चोर को पकड़ा जाएगा।

व्यापारी बोला-गाड़ी के टायर के साथ की गई छेड़छाड़ पीड़ित कारोबारी भरत ककड़िया ने बताया कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। जब वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से हंसराज स्टेडियम की ओर जा रहे थे, तब लुटेरों ने चलती गाड़ी के टायर पर तेज धारदार चीज से कट मार दिया। देखते ही देखते टायर की हवा 40 से जीरो हो गई। गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर जब वे टायर चेक करने के लिए पास के पेट्रोल पंप पर गए, तभी लुटेरों ने मौका पाकर गाड़ी में रखा बैग उड़ा लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई रेकी पीड़ित भरत ककड़िया ने बताया कि लुटेरों ने दुकान से ही उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आ रहा है जिसने गाड़ी के आसपास कई चक्कर काटे और बड़ी सफाई से बैग निकालकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि अगर वह सुनसान जगह रुकते, तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता था। व्यापारी ने बताया कि बैग में 3 सोने की अंगूठियां और 1 कीमती स्टोन वाला लॉकेट, 40 हजार कैश था। उसका 4 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया है।
एमएलए अरोड़ा व्यापारी के साथ की फोन पर बात घटना के बाद शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के नेता सहदेव मार्केट, स्वर्णकार एसोसिएशन, कपड़ा एसोसिएशन के प्रधान मौके पर एकत्र हुए। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वोट भी व्यापारी देता है और चोट भी व्यापारी ही खाता है।
हालांकि, पुलिस अधिकारी हीरा लाल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय विधायक रमन अरोड़ा ने भी पीड़ित से फोन पर बात की और पुलिस को तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के बयान का व्यापारियों ने जताया विरोध शुरुआती जांच में पुलिस ने कहा कि ये चोरी लापरवाही से हुई है। इस पर व्यापारियों ने कड़ा विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि यह लापरवाही नहीं बल्कि एक संगठित गैंग द्वारा की गई लूट है। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








