iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजगराओं में ग्रंथी सिंह से मारपीट, बेअदबी:SSP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, आरोपियों...

जगराओं में ग्रंथी सिंह से मारपीट, बेअदबी:SSP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, पुलिस ने मांगा टाइम

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना जिले में जगराओं के गांव शेरपुर कलां स्थित गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी सिंह और गुरुद्वारा कमेटी सदस्यों के बीच विवाद गहरा गया है। ग्रंथी सिंह के साथ कथित मारपीट, दस्तार उतारने और दाढ़ा साहिब की बेअदबी के आरोपों के बाद इलाके में रोष फैल गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में गांववासी और सिख जत्थेबंदियां ग्रंथी सिंह के समर्थन में उतर आईं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, कई दिन बीत जाने के बावजूद मामला दर्ज न होने से लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। इसी के चलते गुरुवार को गुस्साए लोगों ने एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में कार्रवाई से बच रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना देकर बैठी जत्थेबंदी।
एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना देकर बैठी जत्थेबंदी।

धरने की सूचना से पुलिस मचा हड़कंप

iTree Network Solutions +91-8699235413

धरने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामला शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन धरना दे रहे लोगों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक आरोपियों पर मारपीट और बेअदबी की धाराओं के तहत मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।

जानकारी देते हुए सिख जत्थेबंदी के नेता मनजीत सिंह ने बताया कि ग्रंथी सिंह मेजर सिंह लंबे समय से गांव शेरपुर कलां के गुरुद्वारा साहिब में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में प्रधानगी और वर्चस्व की राजनीति को लेकर कुछ लोग लगातार ग्रंथी सिंह को परेशान कर रहे थे।

एसएसपी आफिस के बाहर जमा लोग।
एसएसपी आफिस के बाहर जमा लोग।

पुलिस ने मांगा तीन दिन का टाइम

मनजीत सिंह ने आगे आरोप लगाया कि आरोपियों ने सारी हदें पार करते हुए न सिर्फ उन पर हमला किया, बल्कि उनकी दस्तार उतारकर दाढ़ा साहिब की भी बेअदबी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

वहीं एसएसपी डा. अंकुर गुप्ता व पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीन दिन का समय दिया जाए, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

घर से गोल्ड-कैश चोरी:एक ने रेकी की, दूसरा अंदर घुसा; परिवार बोला- बेटे की शादी के लिए थे, ₹30 लाख का नुकसान

Buland kesari/लुधियाना के दुगरी इलाके स्थित करनैल सिंह नगर फेज-3 में तड़के सुबह चोरी हो गई। गली नंबर-14 में चोर एक घर में घुसकर...

You cannot copy content of this page