iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में कपड़ा कारोबारी ने सुसाइड किया:बेटी को ट्यूशन लेने नहीं पहुंचे...

लुधियाना में कपड़ा कारोबारी ने सुसाइड किया:बेटी को ट्यूशन लेने नहीं पहुंचे तो पता चला, फोन न उठाने पर पड़ोसियों ने लटकते देखा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में एक कपड़ा कारोबारी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कारोबारी कर्ज व लेनदारों के दबाव से तंग था। वह अपने घर में पंखे पर फांसी लगाकर लटक गया। सुसाइड का पता तब चला, जब वह बेटी को ट्यूशन लेने के लिए नहीं गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस के मुताबिक मरने वाले कारोबारी का नाम सन्नी कुमार चावला है। वह प्रताप सिंह चौक पर ‘वन डे कलेक्शन’ के नाम से रेडीमेड कपड़ों का शोरूम चलाते थे। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घर में किसी तरह के क्लेश या फिर नशा-बीमारी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
शव को मोर्चरी में रखवाते परिजन।
शव को मोर्चरी में रखवाते परिजन।

बेटी फोन करती रही, पिता ने फोन नहीं उठाया मृतक के भाई बृजमोहन चावला ने बताया कि सन्नी गुरूवार शाम करीब 4 बजे अपनी 14 साल की बेटी को ट्यूशन छोड़कर आए थे। उन्हें 6 बजे बेटी को वापस लेने जाना था लेकिन जब वह नहीं पहुंचे तो बेटी ने उन्हें फोन किया। सन्नी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सन्नी की पत्नी ने पड़ोसियों को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। जब पड़ोसी घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला था और सन्नी का शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटक रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

लाखों का था कर्ज, लेनदार कर रहे थे परेशान परिजनों के अनुसार सन्नी पर बाजार के लोगों का लाखों रुपये का कर्ज था। लेनदार लगातार पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। मृतक के भाई ने बताया कि लेनदार कहते थे कि वे पैसे मांगना बंद नहीं करेंगे जिससे सन्नी काफी मानसिक परेशानी में थे। मृतक की पत्नी को इन लेनदारों के नाम और पूरी जानकारी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक 14 वर्षीय बेटी को छोड़ गया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

परिजनों के बयान पर होगी आगे की कार्रवाई ASI गुरमीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या का कारण पैसों का लेन-देन और कर्ज का तनाव ही सामने आया है। मृतक को किसी प्रकार की कोई बीमारी या नशे की लत नहीं थी और न ही घर में कोई क्लेश था।

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के जो भी बयान दर्ज करवाए जाएंगे उसी के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

*यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थापित*

Buland kesari/जालंधर/चंडीगढ़ : होशियारपुर, गुरदासपुर व जालंधर में नए आधार सेवा केंद्रों (एएसके) शुरू करके, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़...

You cannot copy content of this page