iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर IED ब्लास्ट, सांसद साहनी देंगे युवक को स्कूटी:फोन पर बात की,...

जालंधर IED ब्लास्ट, सांसद साहनी देंगे युवक को स्कूटी:फोन पर बात की, स्किल सिखाने का कहा; धमाके में जली थी डिलीवरी बॉय की एक्टिवा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर में बीएसएफ (BSF) हेडक्वार्टर के पास हुए IED धमाके में स्कूटी खोने वाले डिलीवरी बॉय को राज्यसभा सांसद साहनी स्कूटी लेकर देंगे। सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने पीड़ित युवक गुरप्रीत के पिता कश्मीर सिंह के साथ फोन पर बात की और पूरी जानकारी ली।युवक गुरप्रीत के पिता कश्मीर से बात करते सांसद साहनी। - Dainik Bhaskar

iTree Network Solutions +91-8699235413

सांसद ने कहा कि वह आपके बेटे गुरप्रीत को नई स्कूटी लेकर देंगे। कौन सी स्कूटी चाहिए, उसका मॉडल मेरे पीए को भिजवा दें। साहनी ने ये भी कहा कि अगर बेटा डिलीवरी का ही काम जारी रखना चाहता है, तो उनको कोई आपत्ति नहीं है। हां अगर वो स्किल होकर कुछ और बेहतर करना चाहता है तो उनकी सन फाउंडेशन उसे स्किल्ड करेगी। सांसद ने धमाके में घायल हुए गुरप्रीत का हाल भी जाना और कहा कि अगर इलाज में भी जरूरत हो तो बताइएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि धमाके वाली रात 8 बजे जालंधर के गढ़ा का गुरप्रीत अपनी स्कूटी से बीएसएफ में पार्सल लेने आया था। इस दौरान वह स्कूल के पास ही मोबाइल पर मेल सर्च कर रहा था कि उसके पिता का फोन आ गया। फोन सुनते हुए जैसे ही गुरप्रीत स्कूटी से कुछ दूर गया तो वहां पर धमाका हो गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गुरप्रीत को एक कान से सुनाई नहीं दे रहा

धमाके के बाद गुरप्रीत को एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है। वह अभी भी सहमा हुआ है। इस हादसे में अपना रोजगार और वाहन गंवा चुके युवा डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह की मदद के लिए राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने दरियादिली दिखाई है।

पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी।
पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी।

सांसद साहनी ने कहा…

QuoteImage

गुरप्रीत की जो स्कूटी डैमेज हुई है, उसे हमारी संस्था सन फाउंडेशन लेकर देगी ताकि वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो सके और अपना काम शुरू कर सके।

QuoteImage

धमाके के बाद जांच करती पुलिस।
धमाके के बाद जांच करती पुलिस।

धमाके में तबाह हो गया था रोजगार का साधन

धमाके के वक्त गुरप्रीत सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर पार्सल रिसीव करने आया था। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि उसकी स्कूटी पूरी तरह जल गई और गुरप्रीत को भी गंभीर चोटें आईं। उसके पिता कश्मीर सिंह ने बताया कि धमाके के असर से गुरप्रीत के कान, कंधे और पैरों पर गहरे जख्म हुए हैं और उसे सुनने में भी दिक्कत आ रही है।

सांसद ने फोन कर बढ़ाया हौसला

सांसद विक्रम साहनी ने दिल्ली से गुरप्रीत के पिता को फोन किया। बातचीत के दौरान जब उन्हें पता चला कि परिवार का गुजारा चलाने वाला इकलौता साधन (स्कूटी) नष्ट हो चुका है, तो उन्होंने तुरंत नई बाइक देने की घोषणा की।

इलाज और नौकरी का भी दिया भरोसा

सांसद ने केवल वाहन तक ही अपनी मदद सीमित नहीं रखी। उन्होंने कहा कि यदि गुरप्रीत भविष्य में कुछ और सीखना चाहता है, तो वे उसे अपने स्किल सेंटर में ट्रेनिंग दिलाकर अच्छी नौकरी दिलाने में भी मदद करेंगे। फिलहाल, गुरप्रीत के इलाज और अन्य जरूरतों के लिए भी सांसद ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस पहल की पूरे पंजाब में प्रशंसा हो रही है। पीड़ित परिवार ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में यह मदद उनके लिए एक नई उम्मीद की किरण है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਕੀ ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਬਣਨਗੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਨਵੀਂ ਸਿਆਸੀ ਆਵਾਜ਼? ਚਰਚਾ ਤੇਜ਼

Buland kesari/Diljit Dosanjh Political Entry; ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਅਤੇ ਗਲੋਬਲ ਸਟਾਰ Diljit Dosanjh ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਸਿਆਸੀ ਚਰਚਾਵਾਂ ਦੇ ਕੇਂਦਰ ਵਿੱਚ ਹਨ। ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ...

You cannot copy content of this page