iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में बार एंड रेस्टोरेंट में हंगामा:उल्टी करने पर टोका तो भड़के...

जालंधर में बार एंड रेस्टोरेंट में हंगामा:उल्टी करने पर टोका तो भड़के युवक, गाली-गलौज की; कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के किशनपुर स्थित एक चर्चित बार में शराब पीने के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली सी बात पर दबंग युवकों ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और वहां जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना किशनपुर स्थित ‘CHEERS And BEERS’ बार एंड रेस्टोरेंट की है। कुछ युवक रेस्टोरेंट में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच, नशे में धुत एक युवक ने टेबल के पास ही उल्टी कर दी। जब रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने इस पर आपत्ति जताई और सफाई के बारे में पूछा, तो युवक भड़क गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जमकर हुई मारपीट और तोड़फोड़

iTree Network Solutions +91-8699235413

शोर-शराबा सुनकर जब अन्य कर्मचारी बीच-बचाव करने आए, तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। युवकों ने न केवल स्टाफ के साथ मारपीट की, बल्कि रेस्टोरेंट में लगे कांच के कीमती शीशे, फर्नीचर और अन्य सामान भी तोड़ डाले। इस हंगामे के कारण बार में मौजूद अन्य ग्राहकों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर बाहर भागने लगे।

पुलिस ने मामले की जांच शुरु की

हंगामे की सूचना मिलते ही रेस्टोरेंट मैनेजर ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी युवक वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV) की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

आरोपियों की पहचान जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में युवकों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेस्टोरेंट प्रबंधन ने इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

 

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਚਾਰਦੀਵਾਰੀ ‘ਚ ਸ਼ਰਾਬ-ਮਾਸ ਤੇ ਤੰਬਾਕੂ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ, 7 ਜੁਲਾਈ ਤੱਕ ਲਾਗੂ, ਉਲੰਘਣਾ ‘ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ ਕਾਰਵਾਈ

Buland kesari/ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਧਾਰਮਿਕ ਪਵਿੱਤਰਤਾ ਅਤੇ ਪਵਿੱਤਰ ਮਾਹੌਲ ਨੂੰ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਣ ਦੇ ਉਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਇੱਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ...

You cannot copy content of this page