Buland kesari/लुधियाना में आज गुरूवार सुबह तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर होते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार एक कॉलेज स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 दोस्त घायल हो गए। सभी को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ने बताया कि पांचों युवक जिम जाने को कार से निकले थे। तभी एक दोस्त ने कहा कि पहले अंडे खा लेते हैं। जैसे ही वो अंडे खाकर घर की तरफ जाने लगे बीआरएस नगर जोन डी कट के पास गाड़ी बेकाबू बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई।

जानिए पूरा मामला:-
- थार में 5 लोग थे, जिम जाने के लिए सुबह घर से निकले: जांच अधिकारी दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को आज सुबह करीब 7 बजे हादसा होने की सूचना मिली। पूछताछ में सामने आया है कि गाड़ी में सवार सभी पांचों युवक दोस्त थे और अक्सर जिम में साथ वर्कआउट करते थे।
- कट पर बेकाबू हुई, डिवाइडर से टकराई कार: पुलिस के मुताबिक सुबह के समय ये सभी घर से निकलते ही अंडे खाने के लिए दुकान पर जा रहे थे। जब ये अपनी थार गाड़ी में सवार होकर वापस घर की तरफ जा रहे थे, तभी बीआरएस नगर जोन डी कट के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई।
- ड्राइविंग कर रहे युवक की मौत, बाकी घायल: टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान आर्यन वीर सिंह नाम का युवक गाड़ी चला रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 दोस्त घायल हो गए, जिनको राहगीरों और पुलिस की मदद से तुरंत इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के परिजन अभी किसी से बात नहीं कर रहे हैं।
पुलिस बोली-एक दोस्त का सिर फटा पुलिस के जांच अधिकारी देविंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल से पता चला है कि हादसे में घायल हुए एक युवक का सिर फट गया। जबकि एक अन्य युवक की बाजू पर चोटें हैं। दो अन्य युवकों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








