Buland kesari/लुधियाना के ताजपुर रोड के नजदीक विजय नगर इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिवार अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था, तभी सड़क पर भारी जलभराव के कारण उन्हें खुला गटर दिखाई नहीं दिया। पलक झपकते ही स्कूटी समेत पूरा परिवार जिसमें एक छोटा बच्ची गटर में जा गिरी।
गनीमत यह रही कि वहां मौजूद राहगीरों ने बिना एक सेकेंड की देरी किए फुर्ती दिखाई और अपनी जान पर खेलकर बच्चे सहित पूरे परिवार को गटर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लोगों की मदद से स्कूटी को भी बाहर निकाला गया, जिससे एक बहुत बड़ा और जानलेवा हादसा टल गया।
लोगों में भारी रोष, प्रशासन पर सवाल
घटना के बाद लोगों और चश्मदीदों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए बताया कि इलाके में डेयरियों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। पानी इतना ज्यादा होता है कि सड़क के गड्ढों और गटर का बिल्कुल पता नहीं चलता, जिससे यहां रोजाना ऐसे हादसे होते रहते हैं।
रवनीत बिट्टू ने किया तीखा राजनीतिक हमला
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पंजाब की राजनीति भी गर्मा गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस वीडियो को ट्विटर (X) पर शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा प्रहार किया है।
उन्होंने लिखा विज्ञापनों में ‘रंगला पंजाब’ दिखाया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत में यह ‘बर्बाद पंजाब’ बन चुका है। लुधियाना के ताजपुर रोड का यह भयानक दृश्य AAP सरकार के झूठे विकास मॉडल के मुंह पर एक करारा तमाचा है।
पंजाब को पूरी तरह से भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है। क्या यही भगवंत मान का ‘बदलाव’ है? जहां एक आम आदमी सड़क पर चलते हुए भी अपनी जान से डरता है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








