Buland kesari/NEET परीक्षा विवाद और कथित पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party CJP) अब खुलकर मैदान में उतर आई है। संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो संदेश जारी कर छात्रों, युवा संगठनों और आम लोगों से इस अभियान का समर्थन करने की अपील की।
वीडियो में दीपके ने कहा कि अब “सिस्टम को जवाबदेह बनाने का समय” आ गया है। उन्होंने NEET परीक्षा प्रक्रिया को “लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी बड़ी विफलता” बताते हुए शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
दीपके ने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री को पद से नहीं हटाया जाता, तो इस पूरी लापरवाही के लिए कहीं न कहीं केंद्र सरकार और सीधे प्रधानमंत्री की जवाबदेही भी बनती है। उनका आरोप है कि यह पूरी तरह से “सरकार की विफलता” है।
CJP ने अपने अभियान में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया में व्यापक सुधार की मांग भी उठाई है। संगठन का कहना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा विवादों ने शिक्षा व्यवस्था पर छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर कर दिया है।
गौरतलब है कि NEET परीक्षा विवाद ने देशभर के करीब 22 लाख मेडिकल अभ्यर्थियों को प्रभावित किया था। पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठे सवालों के बाद कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए थे और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।
CJP launching campaign demanding the resignation of Education Minister Dharmendra Pradhan.
Please sign the petition: https://t.co/hXUOaCeIqJ#EduMinisterMustResign pic.twitter.com/dT6AmmoOQq
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 22, 2026

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









