iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर हमला:तेजधार हथियार और पिस्तौल...

जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर हमला:तेजधार हथियार और पिस्तौल के बट से किया घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते एक पिता और पुत्र पर हमला किया गया। बदमाशों ने तेजधार हथियारों और पिस्तौल के बट से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और थाना आठ की पुलिस को सूचना दी गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घायल सोनू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सिल्वर प्लाजा मार्केट में खाना खाने आए थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके बेटे निखिल का नाम लेकर उसे अकेले में बात करने के लिए बुलाया। जैसे ही निखिल उनसे बात करने गया, आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों और पिस्तौल के बट से हमला कर दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

तेजधार हथियार से किए वार

बेटे को बचाने के लिए सोनू आगे बढ़े, तो बदमाशों ने उनके हाथ पर भी तेजधार हथियार से वार कर दिया। हमले के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार ने हमले का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सोनू ने इस संबंध में थाना आठ की पुलिस को शिकायत दी है। थाना आठ के जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

एएसआई गुरमेल सिंह ने आगे बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

नूरमहल में वाहन ने तीन महिलाओं को रौंदा:छह माह की गर्भवती महिला की मौत; दो गंभीर घायल भर्ती

Buland kesari/नकोदर (नूरमहल) में बीती रात एक सड़क हादसे में पैदल जा रही तीन महिलाओं को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस...

You cannot copy content of this page