iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में युवक की मौत पर परिवार ने लगाया जाम:DSP के आश्वासन...

जालंधर में युवक की मौत पर परिवार ने लगाया जाम:DSP के आश्वासन पर धरना खत्म; मांगें न मानी तो 19 जून को हाईवे करेंगे ब्लॉक

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/तलवन-फिल्लौर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में कमलजीत सिंह की मौत के बाद उनके परिवार और विभिन्न संगठनों ने तलवन-फिल्लौर रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने इंसाफ की मांग को लेकर धरना दिया प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। इस दौरान, परिवार और संगठनों की ओर से 11 सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

डिप्टी कमिश्नर जालंधर के नाम मांगपत्र सौंपा

iTree Network Solutions +91-8699235413

कमेटी ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उचित आर्थिक सहायता देने की मांग रखी। परिवार और संगठनों ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर के नाम एक मांग पत्र डीएसपी फिल्लौर भरत मसीह को सौंपा। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बात कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।

कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करेगी पुलिस: डीएसपी

iTree Network Solutions +91-8699235413

डीएसपी फिल्लौर भरत मसीह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी और 18 जून तक कोई समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

मांगें न मानी तो फिर होगा आंदोलन

प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद देर रात प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, परिवार और संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 19 जून को फिल्लौर हाईवे जाम कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

कारोबारी ने कूरियर गर्ल को पीटा:पहले गला पकड़ा, फिर सड़क पर बहस, हाथ पकड़ घर के अंदर खींचा

Buland kesari/लुधियाना के जगराओं के होटल मालिक ने कूरियर कंपनी की महिलाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। महिला ने कहा कि वह उसे घर...

You cannot copy content of this page