iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsनशे में धुत पुलिसकर्मी का VIDEO:BJP की महिला नेता की कार ठोकी,...

नशे में धुत पुलिसकर्मी का VIDEO:BJP की महिला नेता की कार ठोकी, दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर मारी, पीछा कर पकड़ा, सस्पेंड

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर में गुरुवार देर रात शराब के नशे में धुत एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बीच सड़क जमकर उत्पात मचाया। आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी कार से कई वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश की और भाजपा नेत्री आरती राजपूत की गाड़ी को भी निशाना बनाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

भाजपा नेत्री ने हिम्मत दिखाते हुए उसकी कार का पीछा किया और मकसूदा थाने के पास उसे पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्थानीय लोगों ने बताया- पुलिसकर्मी शराब के नशे में था और वो वर्कशाप चौक के पास बाजार से निकलते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मार चुका था।

पुलिसकर्मी के टक्कर मारने के बाद उसे पकड़ लिया गया। भाजपा नेत्री ने दावा किया कि वो नशे में था।
पुलिसकर्मी के टक्कर मारने के बाद उसे पकड़ लिया गया। भाजपा नेत्री ने दावा किया कि वो नशे में था।

जानिए क्या है पूरा मामला…

पुलिसकर्मी ने नशे में कई गाड़ियों को टक्कर मारी

पूरा मामला जालंधर के व्यस्त क्षेत्र वर्कशाप चौक के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वर्दी में तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी जतिंदर ने नशे की हालत में लापरवाही से कार चलाते हुए कई वाहनों में टक्कर मार दी। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उसने काफी शराब पी रखी थी।

भाजपा नेत्री के गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया

इसी दौरान वहां से गुजर रहीं भाजपा नेत्री आरती राजपूत की गाड़ी को भी नशे में धुत पुलिसकर्मी ने टक्कर मार दी। जब आरती राजपूत ने उसे रोकने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी को रोकने के बजाय मौके से तेजी से भगा ले गया। पुलिसकर्मी की इस हरकत पर भाजपा नेत्री ने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत अपनी गाड़ी से उसकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

भाजपा नेत्री ने पीछा कर रोका

आरती राजपूत ने पुलिसकर्मी की गाड़ी का पीछा करते हुए आखिरकार उसे मकसूदा पुलिस स्टेशन के पास घेर कर रोक लिया। गाड़ी रुकने के बाद जब पुलिसकर्मी नीचे उतरा, तो वह सड़क पर ही हंगामा करने लगा। वह पूरी तरह नशे में धुत्त था और ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। आरती राजपूत ने अपने मोबाइल से पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी बना लिया।

आरती ने मामले की जानकारी ADCP को दी

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरती राजपूत ने तुरंत इस मामले की सूचना एडीसीपी (ADCP) को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अत्यधिक नशे में धुत्त पुलिसकर्मी जतिंदर को अपने साथ लेकर गए। इस दौरान आरती राजपूत ने अधिकारियों से मांग की कि दोषी पुलिसकर्मी का तुरंत मेडिकल करवाया जाए और उसका चालान काटा जाए।

इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने बताया कि देर रात वर्दी में तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा नशे की हालत में गाड़ी चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उसे रोका था और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की थी।

पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मी सस्पेंड किया

एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने आगे बताया कि पुलिस विभाग में इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया है। सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है और उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਏਅਰਪੋਰਟ ‘ਤੇ 1 ਕਰੋੜ ਦਾ ਸੋਨਾ ਜ਼ਬਤ, 3 ਯਾਤਰੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ 'ਤੇ ਕਸਟਮ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਡਾਇਰੈਕਟੋਰੇਟ...

ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਖੁਫੀਆ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਭੇਜਣ ਵਾਲੇ 3 ਸਥਾਨਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਜਾਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

गुरदासपुर में कार से ₹62 लाख कैश मिला:2 गुजराती युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट गाड़ी से श्रीनगर घूमने जा रहे थे

Buland kesari/पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस ने शुक्रवार तड़के 2 गुजराती युवकों को 62 लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया। शहर के एंट्री...

You cannot copy content of this page