Buland kesari/पटियाला में महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने मरने से पहले एक वीडियो बनाया और अपने भाई को भेज दिया। वीडियो मिलते ही भाई व मां ने उसके के ससुराल वालों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
इसके बाद उन्होंने रिश्तेदार को उसके घर भेजा, तो पता चला कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद लुधियाना से मायके वाले वहां पहुंचे, तो ससुराल के लोग घर से गायब मिले। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और रजिंद्रा अस्पताल में रखा।
परिवार ने ससुरालियों की गिरफ्तारी न होने पर पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद दबाव में आकर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। परिवार ससुर, सास, ननद व अन्य की गिरफ्तारी पर अड़ा है।
महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन को उसका जीजा परेशान करता था और बार-बार उसे छोड़ने को कहता था। इसी बात से तंग आकर उसने सुसाइड कर दिया। उनका आरोप है कि यह भी अभी तय नहीं है कि उसने सुसाइड किया या ससुरालियों ने मार कर टांगा है। मृतका की पहचान रानी के नाम से हुई।

वीडियो में महिला ने ये बातें कही..
मरने से पहले महिला ने कहा- मेरा पति मुझसे आजाद होना चाहता है। वह मुझे हमेशा बोलता है कि मुझे आजाद कर दे, मुझे छोड़ दे… इसलिए आज मैं उसे हमेशा के लिए आजाद कर रही हूं। अगर इसके बाद मैं अपने साथ कुछ भी करती हूं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरे पति, सास, ननद और ससुर की होगी।
ये सब बहुत गंदे लोग हैं। मेरी सास और मेरी ननद बहुत खराब बोलती हैं। मेरी मौत के जिम्मेदार ये सब होंगे। मम्मी-पापा का ध्यान रखना, अपना ध्यान रखना और मेरे भाई का भी ध्यान रखना… मेरे ससुराल वाले बहुत खराब हैं।

मृतका के भाई ने कही ये बड़ी बातें…
- ससुराल वाले घर से फरार: रानी के भाई सन्नी ने बताया कि जब वे लुधियाना से पटियाला पहुंचे, तो रानी का शव पंखे से लटक रहा था और ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर भाग चुके थे। पुलिस ने शव को उतारकर रजिंद्रा अस्पताल में रखवाया है।
- मर्डर की भी आशंका: सन्नी का आरोप है कि रानी के गले पर गहरे निशान हैं। उन्हें शक है कि यह सुसाइड है या फिर ससुराल वालों ने उसकी हत्या करके उसे फंदे पर टांग दिया है।
- 16 साल पहले हुई थी शादी: रानी की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं- 13 और 9 साल की दो बेटियां और एक डेढ़ साल का बेटा। उसका पति महावीर पटियाला में जूतियों की दुकान चलाता है।
- तंग करके मुंबई भागा पति: भाई का कहना है कि जीजा महावीर उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित करता था और बार-बार छोड़ने की धमकी देता था। वारदात से पहले भी वह रानी को तंग करके मुंबई भाग गया था, जिसके बाद रानी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
- वीडियो भेजने के बाद नहीं उठाया फोन: रानी ने सुसाइड से पहले करीब 3 मिनट का वीडियो भाई को भेजा। वीडियो मिलते ही जब मां और भाई ने पति, ससुर और जेठ को फोन किया, तो किसी ने जवाब नहीं दिया और सब फोन बंद करके फरार हो गए।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








