iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsयुवक को हथियारों से काटा:घर के बाहर घेरा, बचाने आए मां-बाप और...

युवक को हथियारों से काटा:घर के बाहर घेरा, बचाने आए मां-बाप और भाई को भी पीटा; धमकियां देते हुए फरार

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में पुरानी रंजिश के चलते एक करियाना दुकानदार के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक को घर के बाहर घेरकर हथियारों से लहूलुहान कर दिया। डीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान इंदरजीत सिंह उर्फ चन्नी के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार, परिवार की इलाके में करियाना की दुकान है और आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। मृतक इंदरजीत सिंह अभी अविवाहित था और अपने परिवार का प्रमुख सहारा था। शनिवार रात इसी पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घर के बाहर खड़ा था इंदरजीत, अचानक हथियारों से लैस होकर आए बदमाश

मृतक के भाई (35 साल) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 4 जुलाई की रात को जब वह अपनी माता रंजीत कौर और पिता हरपाल सिंह के साथ घर के अंदर मौजूद था, तब उनका बड़ा भाई इंदरजीत सिंह उर्फ चन्नी घर के बाहर गली नंबर 2 में खड़ा था।

अचानक गली में शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर जब परिवार घर से बाहर भागा तो देखा कि रवि कुमार उर्फ चिंचत, आकाश, शिवम पंडित, अभिषेक, गगनप्रीत सिंह उर्फ गग्गी चिड़ीमार और हरप्रीत सिंह उर्फ हनी अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ इंदरजीत को घेरकर खड़े थे ।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बचाने आए मां-बाप को भी पीटा, अस्पताल में टूटी सांसें

भाई ने बताया कि जब उन्होंने और उनके माता-पिता ने आरोपियों के चंगुल से इंदरजीत को छुड़ाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनपर भी हमला कर दिया। उनकी बुरी तरह पिटाई की गई। बदमाश जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ इंदरजीत को तुरंत डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जख्मों के ताव न सहते हुए इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही थाना डाबा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या), 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी परमदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਏਅਰਪੋਰਟ ‘ਤੇ 1 ਕਰੋੜ ਦਾ ਸੋਨਾ ਜ਼ਬਤ, 3 ਯਾਤਰੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ 'ਤੇ ਕਸਟਮ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਡਾਇਰੈਕਟੋਰੇਟ...

ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਖੁਫੀਆ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਭੇਜਣ ਵਾਲੇ 3 ਸਥਾਨਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਜਾਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पटियाला में भाई को VIDEO भेज बहन का सुसाइड:मरने से पहले बोली- पति कहता था मुझे छोड़ दे, उसे हमेशा के लिए आजाद कर...

Buland kesari/पटियाला में महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने मरने से पहले एक वीडियो बनाया और अपने भाई को भेज दिया। वीडियो...

You cannot copy content of this page