iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsडॉक्टर ने दिल्ली में की आत्महत्या:3 पन्नों का सुसाइड नोट, लिखा- MP...

डॉक्टर ने दिल्ली में की आत्महत्या:3 पन्नों का सुसाइड नोट, लिखा- MP की प्रेमिका की जाति अलग, शादी को घर वाले राजी नहीं

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के रहने वाले डॉक्टर ने दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित अरूणा आसफ अली अस्पताल में सुसाइड कर दिया। वे यहां 3 साल से एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने ड्यूटी रूम में एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर अपनी जान दे दी। उन्होंने 3 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जिसमें उन्होंने अपनी मौत का कारण प्रेमिका से शादी न होना लिखा है। सुसाइड नोट में लिखा- जिससे मैं प्यार करता हूं, उससे मेरे माता पिता मेरी शादी नहीं करने देंगे, क्योंकि हमारी जाति मैच नहीं करती है। मेरा सारा सामान मेरी प्रेमिका को दिया जाए। उन्होंने उसमें बाकायदा अपनी प्रेमिका डॉक्टर का नाम भी खिला है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मृतक की पहचान सिमरप्रीत सिंह आनंद (35) के नाम से हुई, जो बीआरएस नगर के रहने वाले थे। उनके परिवार में पिता हरप्रीत सिंह आनंद, मां और बड़ा भाई है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी शिकायत दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में दी। आज मेडिकल बोर्ड के जरिए उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

नाइट ड्यूटी थे, खुद लगवाया कैनुला उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया के अनुसार, डॉ. सिमरप्रीत 4-5 जुलाई की रात 8 बजे से नाइट ड्यूटी पर थे। शनिवार शाम जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने काफी थके हुए होने और तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने खुद रात 10 बजे अपने टेक्निकल असिस्टेंट को कहकर अपने बाएं हाथ में कैनुला लगवाया था, यह कहकर कि उन्हें कुछ दवाएं लेनी हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला डॉ. सिमरप्रीत ने MBBS के बाद एनेस्थीसिया में एमडी किया था और उन्हें अच्छी तरह पता था कि इस दवा की कितनी डोज जानलेवा हो सकती है। सुबह करीब 9 बजे तक जब ड्यूटी रूम (नंबर-109) का दरवाजा अंदर से नहीं खुला, तो उसे तोड़ा गया।

अंदर डॉ. सिमरप्रीत बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें तुरंत इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला क्राइम टीम और FSL रोहिणी को कमरे से इस्तेमाल की हुई सिरिंज और दवाओं की खाली शीशियां मिली हैं।

जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा..

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • 2 साल से काम कर रही डॉक्टर के साथ प्रेम प्रसंग: कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक काले रंग का बैग मिला, जिसमें से एक डायरी और 3 पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस सुसाइड नोट ने आत्महत्या के पीछे की पूरी कहानी खोल दी। डॉ. सिमरप्रीत ने लिखा- उनका इसी अस्पताल में पिछले 2 साल से काम कर रही डॉक्टर के साथ प्रेम प्रसंग था, जो मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं।
  • जाति अलग होने पर परिजन शादी को राजी नहीं: सुसाइड नोट के मुताबिक, दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण उनके परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। इसी मानसिक तनाव और प्यार के अधूरे रह जाने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि अपनी आत्महत्या के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं।
  • मेरा सामान मेरी प्रेमिका को सौंपना: डॉ. सिमरप्रीत ने सुसाइड नोट में एक भावुक आखिरी ख्वाहिश भी लिखी है। उन्होंने विस्तार से पूरी कहानी बताते हुए लिखा है कि उनकी मौत के बाद उनका सारा सामान उनकी डॉक्टर प्रेमिका के हवाले कर दिया जाए।

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਏਅਰਪੋਰਟ ‘ਤੇ 1 ਕਰੋੜ ਦਾ ਸੋਨਾ ਜ਼ਬਤ, 3 ਯਾਤਰੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ 'ਤੇ ਕਸਟਮ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਡਾਇਰੈਕਟੋਰੇਟ...

ਦੇਸ਼ ਦੀਆਂ ਖੁਫੀਆ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਭੇਜਣ ਵਾਲੇ 3 ਸਥਾਨਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਜਾਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

गोल्डन टेंपल में निक्कर पहने विदेशी कपल को रोका,VIDEO:पूछा- कितने का टिकट; सिख बोला- एंट्री फ्री, पहले पूरे कपड़े पहनकर आओ

Buland kesari/अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में निक्कर पहन कर माथा टेकने जा रहे विदेशी कपल को सिख ने रोक दिया। महिला और युवक दोनों...

You cannot copy content of this page