iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsPM मोदी के दौरे से पहले हिंदू नेता नजरबंद:यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हिरासत...

PM मोदी के दौरे से पहले हिंदू नेता नजरबंद:यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हिरासत में, लुधियाना में पुलिस तैनात; पर्चा दर्ज करने का विरोध

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने शिवसेना के कई नेताओं को आज एहतियातन उनके घरों में नजरबंद कर दिया है। नेताओं के घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनौली ने ऐलान किया था कि लुधियाना में शिवसेना नेताओं पर दर्ज कथित झूठे मामलों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का घेराव किया जाएगा। संगठन ने इसे विरोध प्रदर्शन के रूप में आयोजित करने की घोषणा की थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभम को हिरासत में लिया

वहीं प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे से पहले पंजाब यूथ कांग्रेस और पुलिस आमने-सामने आ गए। पंजाब यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा को लाडोवाल टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया, जबकि जालंधर शहरी जिला अध्यक्ष अंगद दत्ता और प्रदेश महासचिव दीपक खोसला को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया।

रोपड़ में शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनोली के घर के बाहर तैनात पुलिस बल।
रोपड़ में शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनोली के घर के बाहर तैनात पुलिस बल।

सुबह से पुलिस बल तैनात

शुक्रवार सुबह से ही पुलिस ने संगठन के प्रमुख नेताओं के घरों के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिए। पुलिस ने नेताओं की आवाजाही पर भी रोक लगा दी। जिन नेताओं को एहतियातन घरों में नजरबंद किया गया है, उनमें राजीव टंडन, भानू प्रताप, पवन मान और संदीप थापर शामिल हैं।

उनके घरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। संजीव घनौली ने कहा कि यदि हिंदू नेताओं पर दर्ज मामले रद्द नहीं किए गए तो सोमवार को लुधियाना में बड़ा धरना दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय तक जाने की रणनीति बनाई जा रही है।

हिंदू नेताओं की आवाज दबाने की कोशिश

भानू प्रताप ने कहा कि हिंदू नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करना उनकी आवाज दबाने की कोशिश है। आतंकवाद के दौर में पंजाब में 35 हजार हिंदू मारे गए थे। आज जब वह इस मुद्दे को उठा रहे हैं तो कट्टरवादियों को खुश करने के लिए उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं। वहीं, शिवसेना नेताओं का आरोप है कि उन्हें शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

PM मोदी के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस का विरोध

शुभम शर्मा शुबी ने कहा कि वह अपने साथियों के साथ प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। उनके अनुसार, यह प्रदर्शन कथित NEET पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में आयोजित किया जाना था।

लाडोवाल टोल प्लाजा पर रोका गया काफिला

पंजाब यूथ कांग्रेस के अनुसार, जैसे ही शुभम शर्मा शुबी अपने साथियों के साथ जालंधर की ओर जा रहे थे, लाडोवाल टोल प्लाजा पर पंजाब पुलिस ने उनके वाहन को रोक लिया। संगठन का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें हिरासत में ले लिया।

गोली मारने तक की धमकी दी

यूथ कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और गोली मारने तक की धमकी दी। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या पुष्टि नहीं की गई है।

दो वरिष्ठ नेताओं को घरों में किया नजरबंद

पंजाब यूथ कांग्रेस का आरोप है कि प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए जालंधर शहरी जिला अध्यक्ष अंगद दत्ता और प्रदेश महासचिव दीपक खोसला को शुक्रवार सुबह उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। संगठन के अनुसार, उनके घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि वे प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

शुभम शुबी ने सरकारों पर लगाए आरोप

शुभम शर्मा शुबी ने केंद्र और पंजाब सरकार पर युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कथित NEET पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के विरोध में यूथ कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

पुलिस का सारा ध्यान चालान काटने पर, जनता जाए भाड़ में?

बुलंद केसरी/ जैसे-जैसे सरकार का कार्यकाल खत्म होने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

मोहाली में NRI के साथ फ्रॉड, iPhone लेकर युवती फरार:₹1.19 लाख का फोन, दिए ₹20 हजार, फर्जी रसीद दिखाई; होटल वाले को भी ठगा

Buland kesari/मोहाली में फेसबुक मार्केटप्लेस के जरिए एक NRI से ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक पर आईफोन खरीदने के बहाने एक युवती...

You cannot copy content of this page