iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsराजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ...

राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई अष्टमी महंत विनय जी के भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर, 22 जुलाई। बस्ती शेख रोड स्थित राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर में पावन अष्टमी का पर्व श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां देवी राजरानी जी के पावन दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

iTree Network Solutions +91-8699235413

धार्मिक आयोजन के दौरान महंत विनय जी ने माता रानी की महिमा का गुणगान करते हुए मधुर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। उनके भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। माता रानी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मंदिर प्रबंधन ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, सेवा, संस्कार और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान जतिन बब्बर (स्वर्गीय श्री कैलाश बब्बर जी के पुत्र), चेयरमैन ज्योति बब्बर एवं उप चेयरमैन अभिमन्यु ने मंदिर में पधारी समस्त संगत का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के सहयोग एवं मां देवी राजरानी जी की असीम कृपा से मंदिर में समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जुलाई को मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जिसमें भव्य भजन-कीर्तन, गुरु वंदना, मां देवी राजरानी जी की विशेष पूजा-अर्चना तथा अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने जालंधर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों की समस्त संगत से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस पावन अवसर पर मंदिर पहुंचकर मां देवी राजरानी जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ लें।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

पुलिस का सारा ध्यान चालान काटने पर, जनता जाए भाड़ में?

बुलंद केसरी/ जैसे-जैसे सरकार का कार्यकाल खत्म होने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Supreme Court ਵੱਲੋਂ CJP ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਮੌਕੇ ਪੁਲੀਸ ਕਾਰਵਾਈ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਟੀਸ਼ਨ ’ਤੇ ਤੁਰੰਤ ਸੁਣਵਾਈ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ

Buland kesari/Supreme Court ਨੇ ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ Cockroach Janta Party ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਏ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਮਾਰਚ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ 'ਤੇ ਪੁਲੀਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਚੁਣੌਤੀ ਦੇਣ...

You cannot copy content of this page