iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsड्राइवर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:मरने से पहले मामा को किया फोन,...

ड्राइवर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:मरने से पहले मामा को किया फोन, गले-पैरों पर चोट के निशान; पत्नी 3 माह की गर्भवती

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना के ढोलेवाल स्थित प्रभात नगर में एक ड्राइवर का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मरने से पहले मामा को किया था फोन

iTree Network Solutions +91-8699235413

मृतक के मामा सुनील ने बताया कि मनोज ने मौत से पहले उन्हें फोन कर कहा था कि “मामा जल्दी आ जाओ, यहां लफड़ा हो गया है।” सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कई बार फोन भी किया, लेकिन मनोज ने कॉल रिसीव नहीं की।

सुनील ने बताया कि कुछ देर इंतजार करने के बाद वह वहां से लौट गए। अगले दिन सुबह दोबारा फोन किया तो नंबर बंद मिला। उन्हें लगा कि मनोज किसी काम से गाड़ी लेकर बाहर गया होगा, क्योंकि वह ड्राइवरी करता था। बाद में उन्हें फोन पर मनोज की मौत की सूचना मिली।

सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक मनोज के परिजन।
सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक मनोज के परिजन।

मकान मालिक ने पुलिस के पहुंचने से पहले उतारा शव

सुनील के अनुसार, जब वह दोबारा मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और मनोज का शव बेड पर रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मकान मालिक ने शव को फंदे से नीचे उतार दिया था। परिजनों का कहना है कि मनोज के गले पर फंदे के निशान थे, जबकि उसके दोनों पैरों पर गंभीर चोट और छिलने के निशान भी मिले।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मां बोली-बेटे की हत्या हुई है

मृतक की मां संगीता ने कहा कि उनका परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। मनोज उनके दो बेटों में बड़ा था और उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी इस समय तीन माह की गर्भवती है। काम के सिलसिले में मनोज लुधियाना में अकेला रह रहा था।

संगीता ने आरोप लगाया कि जिस वेहड़े में मनोज रहता था, वहां एक अन्य किराएदार भी रहता है, जो छल्ली बेचने का काम करता है। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि विवाद का कारण उन्हें नहीं पता। उन्होंने कहा कि कमरे में खून के काफी निशान भी मिले हैं, इसलिए उन्हें आशंका है कि उनके बेटे की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

थाना डिवीजन नंबर-6 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और शुरुआती तथ्यों के आधार पर मामला फिलहाल आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सांसद भज्जी बोले-हौसला न हारो, मैं मैदान बनाऊंगा:रोपड़ के मैदान में कीचड़ को लेकर की पोस्ट; लिखा-सरकार नहीं बनाती तो मुझे बताओ

Buland kesari/जालंधर के रहने वाले पूर्व क्रिकेटर और पंजाब से राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह भज्जी ने रोपड़ के सरकारी कॉलेज के खेल मैदान की...

You cannot copy content of this page