iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म:घर पर बुलाकर बनाया हवस का शिकार,...

जालंधर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म:घर पर बुलाकर बनाया हवस का शिकार, पॉक्सो एक्ट में केस; आरोपी की तलाश में पुलिस की रेड

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के वेस्ट हल्के के भार्गव कैंप इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पड़ोसी प्रवासी युवक द्वारा 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला दर्ज हुआ है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ित परिवार घटना से महज 2 दिन पहले ही जालंधर के भार्गव कैंप क्षेत्र में रहने के लिए आया था। इसी दौरान नाबालिग बच्ची की जान-पहचान और दोस्ती पड़ोस में ही रहने वाले एक प्रवासी युवक से हो गई। दोनों आपस में बातचीत करने लगे और साथ घूमते-फिरते थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एसीपी आतिश भाटिया (ACP) ने बताया कि घटना वाली रात आरोपी युवक ने नाबालिग को 12 बजे घर पर बुलाया। नाबालिग अपने घर में परिजनों को बिना बताए और बिना कुछ कहे पड़ोसी युवक के घर चली गई। वहां पहुंचने पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मां को सुनाई आपबीती, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत घटना के बाद सहमी हुई बच्ची जब वापस आई, तो उसने अपनी मां को इस घिनौनी हरकत के बारे में पूरी आपबीती सुनाई। इसके तुरंत बाद मां अपनी बेटी को साथ लेकर नजदीकी पुलिस थाने पहुंची और आपबीती बताते हुए लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

रिपोर्ट आने व कोर्ट में दर्ज होने वाले बयानों के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਆਹ ਹਸਪਤਾਲ ਹੋਇਆ ਬਲੈਕਲਿਸਟ; ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ‘ਤੇ ਲੱਗਿਆ ਜ਼ੁਰਮਾਨਾ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਅਤੇ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:खालिस्तान की मांग के समर्थन में नारे लिखे; 15 अगस्त के कार्यक्रमों से दूर रहने...

Buland kesari/चंडीगढ़ के स्कूलों और पंजाब यूनिवर्सिटी को बम धमाके की धमकी वाला ई-मेल भेजा गया है। ई-मेल में चंडीगढ़ के स्कूलों, पुलिस थानों...

You cannot copy content of this page