Buland kesari/लुधियाना के कश्मीर नगर इलाके में स्थित गंदे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। नाले में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने सबसे पहले देखी और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया।
राहगीर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से शव को गंदे नाले से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव पूरी तरह से अकड़ चुका है। बॉडी की हालत को देखकर पुलिस का अनुमान है कि यह शव काफी पुराना है

मोर्चरी में रखवाया गया शव, गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस
फिलहाल मृतक की शिनाख्त (पहचान) नहीं हो पाई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम व पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखवा दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि
नियमानुसार शव को अगले 72 घंटे तक पहचान के लिए मोर्चरी में ही रखा जाएगा। इस दौरान पुलिस शहर और आसपास के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों का रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि मृतक की जल्द से जल्द पहचान की जा सके।
72 घंटे बाद होगी अगली कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि यदि 72 घंटे के भीतर मृतक के परिजनों का पता चल जाता है, तो उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि तय समय सीमा के भीतर शव की शिनाख्त नहीं हो पाती है, तो पुलिस प्रशासन द्वारा कानूनी नियमों के तहत पोस्टमार्टम करवाकर अगली विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है कि यह हत्या का मामला है या कोई हादसा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








