iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharASI हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी दीपक सिंह...

ASI हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी दीपक सिंह एनकाउंटर में ढेर

Date:

National News

Buland Kesari/ Punjab Police ASI Murder Case: ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात अमृतसर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मुख्य संदिग्ध दीपक सिंह मारा गया। पुलिस ने मौके से अपराध में इस्तेमाल एक .30 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक होंडा एक्टिवा स्कूटर बरामद की है। मृतक की पहचान मूले चक गांव के रहने वाले दीपक सिंह के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के अनुसार, शनिवार रात लगभग 10:25 बजे पुलिस नाके पर दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और दूसरे नाके की ओर भाग निकले। अगले नाके पर संदिग्धों ने फिर से पुलिस टीम पर चार राउंड फायर किए। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दीपक सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर दीपक का साथी मौके से भागने में सफल रहा। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हमलावर ने पीछे से मारी थी गोली

आपको बता दें कि बीते 18 सितंबर को 55 साल के एएसआई हरजीत सिंह रात 12:30 बजे गेट हकीमा थाना क्षेत्र के दाना मंडी इलाके में पीसीआर ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहिया वाहन पर आए हमलावर ने उनके पीछे से गर्दन पर गोली मार दी थी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही टावर डंप एनालिसिस और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी दीपक सिंह की पहचान की गई।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 व 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

एक करोड़ का मुआवजा

एएसआई की हत्या के बाद पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP)गौरव यादव ने अपराध स्थल का दौरा कर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जांच की समीक्षा की थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद अधिकारी हरजीत सिंह के शोक संतप्त परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। पुलिस फिलहाल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच में जुटी है।

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

#ASIHarjitSingh #HarjitSingh #PunjabPolice #PunjabNews #PunjabPoliceNews #Encounter #EncounterNews #PoliceNews #PunjabCrime #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #PunjabiNews #PunjabNewsUpdate #JalandharNews #PunjabPost24 #ViralNews #NewsUpdate #PoliceEncounter #ਪੰਜਾਬਨਿਊਜ਼ #ਪੰਜਾਬਪੁਲਿਸ #ਐਨਕਾਉਂਟਰ #ਬ੍ਰੇਕਿੰਗਨਿਊਜ਼ #ਹਰਜੀਤਸਿੰਘ

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

Buland Kesari/ जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आधार पर बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS)...

You cannot copy content of this page