iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharश्रीराम कथा में उमड़ा श्रद्धा-भक्ति का जनसैलाब, DJJS ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन...

श्रीराम कथा में उमड़ा श्रद्धा-भक्ति का जनसैलाब, DJJS ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) को किया सम्मानित

Date:

National News

# श्रीराम कथा में उमड़ा श्रद्धा-भक्ति का जनसैलाब, DJJS ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को किया सम्मानित

iTree Network Solutions +91-8699235413

Buland Kesari/ **जालंधर:** दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा वंचित बच्चों की निशुल्क शिक्षा के लिए समर्पित ‘मंथन’ प्रकल्प के सहयोगार्थ साईं दास स्कूल ग्राउंड में आयोजित श्री राम कथामृत के छठे दिन श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। कथा व्यास साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी ने राम-सुग्रीव मित्रता, सुंदरकांड, राष्ट्र निर्माण और युवाओं पर अश्लील डिजिटल कंटेंट के प्रभाव जैसे विषयों पर प्रवचन किए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस अवसर पर DJJS की ओर से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, पैटर्न प्रदीप वर्मा और सीनियर उप प्रधान सुमेश शर्मा को विशेष सम्मान दिया गया। वहीं एसोसिएशन के पत्रकारों ने साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर रमेश कुमार, सन्नी भगत, पवन कुमार, तरनदीप लक्की, संजीव कपूर, नीतू कपूर, एकता बग्गा, ऋचा शर्मा और वंदना वर्मा मौजूद रहे।

कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान गौतम कुकरेजा, सोनू कुकरेजा, गौरव कुकरेजा, प्रीति कुकरेजा तथा दैनिक यजमान राकेश गर्ग, सुदेश गर्ग, अमित गुप्ता, मेघा गुप्ता, चमन लाल कालिया, सुदेश कालिया, प्रदीप सोनू, आरती शर्मा, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. शैली गुप्ता, विजय धीमान, मंजू धीमान, तृप्ता देवी, सुनील शर्मा और पूजा शर्मा ने पूजन एवं ज्योति प्रज्वलन के साथ किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पावन आरती में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, कॉरपोरेशन कमिश्नर सुरिंदर सिंह, वरिष्ठ एडवोकेट सुतीक्ष्ण समरोल, पल्लवी समरोल, अकाली दल के हरिंदर सिंह ढींढसा, रॉबिन सांपला, प्रदीप खुल्लर, आत्म प्रकाश बबलू, दविंदर बजाज, सौरभ बजाज, पार्षद रवि सैनी, अमित तलवार, ऋषि आर्य, प्रिंसिपल राकेश शर्मा, अमरीक सिंह (शालीमार ट्रांसपोर्ट), दमनप्रीत सिंह, अजय गुप्ता और प्रमोद गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

इस अवसर पर स्वामी परमानंद जी, स्वामी गिरधरानंद जी, स्वामी सदानंद जी, साध्वी पल्लवी भारती जी, साध्वी शशि प्रभा भारती जी, साध्वी रजनी भारती जी, साध्वी रीना भारती जी और साध्वी रीता भारती जी सहित संत समाज उपस्थित रहा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

साध्वी श्रेया भारती जी ने कहा कि आत्म उत्थान के बिना राष्ट्र का वास्तविक उत्थान संभव नहीं है। युवाओं को अश्लील एवं भ्रामक डिजिटल कंटेंट से दूर रखने के लिए आध्यात्मिक मूल्यों, सकारात्मक संवाद और अच्छे संस्कारों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने प्रभु श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता तथा हनुमान जी के निस्वार्थ सेवा भाव से भी प्रेरणा लेने का संदेश दिया। साध्वी बहनों के भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

मेयर विनीत धीर के प्रयत्नों से जालंधर के हर हल्के में विकास ने पकड़ी स्पीड, 150 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों को मेयर वनीत...

चारों विधानसभा हलकों में सड़कों, पार्कों, कम्युनिटी हॉल और बुनियादी सुविधाओं पर होगा करोड़ों रुपये का निवेश, शहर की सूरत बदलने की तैयारी Buland Kesari/...

You cannot copy content of this page