iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsAssembly Election Results 2026 Live: बंगाल में BJP की बढ़त, असम में...

Assembly Election Results 2026 Live: बंगाल में BJP की बढ़त, असम में वापसी तय; तमिलनाडु में TVK का बड़ा उलटफेर

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संभावित जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, जहां वह 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 63 सीटों पर आगे है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, असम में भी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर से अग्रसर नजर आ रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) शानदार शुरुआत करती दिख रही है और 103 सीटों पर आगे है, वहीं सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम( द्रमुक) तीसरे स्थान पर खिसकती नजर आ रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी रहने के बीच, पूर्वी भारत भगवा रंग में रंगता हुआ नजर आ रहा है। केरल में कांग्रेस 61 सीट पर आगे है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 29 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नौ सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
Advertisement

 

विधानसभा चुनाव 2026 में सबकी नजर पश्चिम बंगाल पर है जहां ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी का लंबे समय से दबदबा रहा है और जो अब भाजपा की पहुंच में नजर आ रहा है। मतगणना से पहले कई ‘स्ट्रॉन्गरूम’ के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच तना-तनी देखने को मिली।

चुनाव प्रक्रिया के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के 2.5 लाख से अधिक जवानों को राज्य पुलिस के साथ तैनात किया गया है। अगर भाजपा ऐतिहासिक जीत की तलाश में है, तो टीएमसी ने भी लगातार चौथी बार सत्ता बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत की है। नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहे और भवानीपुर में बनर्जी को चुनौती दे रहे विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आत्मविश्वास से कहा, “भाजपा सरकार बनाएगी।”

iTree Network Solutions +91-8699235413

चुनाव के संबंध में उनकी संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, “जीतेंगे। अच्छे से जीतेंगे।” वहीं तृणमूल कांग्रेस का नेतृत्व अधिक सतर्क है और उसने अभी फिलहाल स्थिति पर नजर रखने की रणनीति अपनाई है। असम में भी चुनावी प्रक्रिया काफी गहमा-गहमी भरी रही।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

कार में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट की आशंका, फौजी को छोड़ने जा रहे थे; बच्चे समेत 4 लोग बचे

Buland kesari/अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास नेशनल हाईवे पर बीती देर (3 मई) रात करीब 11 बजे कार में अचानक आग लग गई।...

You cannot copy content of this page