iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsBollywood के बड़े निर्माता पहलाज निहलानी का निधन

Bollywood के बड़े निर्माता पहलाज निहलानी का निधन

Date:

National News

Buland kesari/Bollywood के अनुभवी फिल्म निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन हो गया। निहलानी के मित्र शशि रंजन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वह 76 वर्ष के थे।Bollywood के बड़े निर्माता पहलाज निहलानी का निधन

iTree Network Solutions +91-8699235413

पहलाज निलहानी का जन्ह 10 जनवरी, 1950 को हुआ था। उन्होंने फिल्म निर्माता के तौर अपने करियर की शुरुआत 1982 में आई फ़िल्म ‘हथकड़ी’ से की थी। उन्हें 1986 में आई फिल्म ‘इल्ज़ाम’ के जरिए अभिनेता गोविंदा को पहला बड़ा मौका देने का श्रेय दिया जाता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने 1987 की फिल्म ‘आग ही आग’ के माध्यम से अभिनेता चंकी पांडे को भी फिल्मों में कदम रखने का मौका किया। निलहानी की फिल्मों में ‘शोला और शबनम’, ‘आंखें’, ‘दिल तेरा दीवाना’, ‘तलाश’ और ‘रंगीला राजा’ शामिल हैं।

जनवरी 2015 में निहलानी को सीबीएफसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल अगस्त 2017 तक रहा। इस दौरान फिल्मों में किसी दृश्य को हटाने, अस्वीकरण तथा प्रमाणन संबंधी फैसलों को लेकर फिल्मकारों के साथ उनकी बार-बार टकराव की स्थिति बनी रहती थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कुछ सख्त नए दिशा-निर्देश लागू किए, जिनके तहत ‘ए’ रेटेड फ़िल्मों में भी कुछ अपशब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई। साथ ही, उन्होंने ऐसी सामग्री को भी प्रतिबंधित करने का प्रयास किया जिसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला या हिंसा को दर्शाने वाला माना जा सकता था।

फिल्म जगत के आलोचकों ने अक्सर उन पर अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करने का आरोप लगाया, जबकि उनका तर्क था कि वह केवल अपना काम कर रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
सीबीएफसी के वर्तमान अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “सीबीएफसी के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी के निधन पर पूरे सीबीएफसी परिवार की ओर से हार्दिक संवेदना।” निहलानी के परिवार में उनकी पत्नी नीता निहलानी और तीन बेटे हैं।
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਿੱਖ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਦੀ ਗੋਲ਼ੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਮੌਤ!

ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਗੋਲਡਨ ਇਨਕਲੇਵ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸਪੇਅਰ...

21 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਸੱਦਾ, ਜਾਣੋ ਕਿਸਨੇ ਕੀਤਾ ਬੰਦ ਦਾ ਐਲਾਨ!

ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਅਤੇ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਨੂੰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਅਦਾਰਿਆਂ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਦਲੇ, ਪੜ੍ਹੋ ਪੂਰੀ ਲਿਸਟ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਕੁਝ ਮਹੀਨਾ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣੇ ਕਈ ਨਗਰ ਕਮੇਟੀਆਂ, ਯੋਜਨਾ ਬੋਰਡਾਂ, ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀਆਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਚੇਅਰਮੈਨਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਆਪਣੇ...

You cannot copy content of this page