बुलंद केसरी न्यूज, अमृतसरः Punjab में बेखौफ लुटेरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लुटेरे दिन-दिहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।
ऐसा ही एक मामला Amritsar के अधीन आते Tarn Taran Road स्थित ICICI Bank से सामने आया है। यहां स्कूटी सवार बेखौफ लूटेरों ने गन प्वाइंट पर ICICI Bank में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, Police द्वारा Bank में लगे cctv cameras की footage को भी खंगाला जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार बदमाश गन प्वाइंट के बल पर Bank में घुसे और Bank से करीब 20 लाख रुपए लूट मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही Police अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Crime News, Fearless robbers, attacked, ICICI Bank, broad daylight, looted, lakhs of rupees, and escaped











