iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabपंजाब में बाढ़ ने मचाई तबाही, गुरदासपुर में एक और पुल बहा,...

पंजाब में बाढ़ ने मचाई तबाही, गुरदासपुर में एक और पुल बहा, आर्मी ने चलाया बचाव अभियान

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, गुरदासपुरः हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश से पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, गुरदासपुर में बाढ़ के पानी ने चक्क शरीफ से भैणी मियां खां जाने वाले रास्ते पर बने नाले के पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिसके कारण पुल ढह गया है। जिसके बाद इस रास्ते को बंद कर दिया गया है वहीं अब लोगों को दूसरे रास्तों से जाने के लिए कहा जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देते जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि चक्क शरीफ से भैणी मियां खां के रास्ते में एक नाला है जिस पर यह पुल बना है। उन्होंने कहा कि नाले में बाढ़ के पानी का बहाव तेज होने के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण करने के बाद इसे असुरक्षित घोषित कर दिया और यातायात बंद कर दिया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होने कहा कि चक्क शरीफ से भैणी मियां खां तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए तीन अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग हैं, जिनमें से भैणी मियां खां से घोडेवाह, तुगलवाल, गुरदासपुर, तिबडी, पुराना शाला होते हुए चक्क शरीफ पहुंचा जा सकता है। दूसरा मार्ग चक्क शरीफ से झंडा गुजरां और कोटला गुजरां से होते हुए भैणी मियां खां तक और तीसरा मार्ग चक्क शरीफ से बलवंडा, राजू बेला, छिछरा होते हुए भैणी मियां खां तक जाया जा सकता है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बता दें कि गुरदासपुर से बीती शाम एक 15 दिन की बच्ची और मां को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आर्मी की टीम ने मां बेटी को गुरदासपुर के फ्लड एरिया से निकाल सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। बाढ़ के फेज-2 में अभी तक 5000 लोगों को हालात बिगड़ने से पहले ही बचा लिया गया है, वहीं 4 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਵਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਡਬਲ ਡੈਕਰ ਬੱਸ ਬਣੀ ‘ਅੱਗ ਦਾ ਗੋਲਾ’, ਮਚੀ ਅਫਰਾ-ਤਫਰੀ

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖੰਨਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ ਦਿਲ ਕੰਬਾਊ ਅਤੇ...

ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਦੋਸਤੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ: 3 ਮਹੀਨਿਆਂ ਦੀ ਗਰਭਵਤੀ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ

ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 3 ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਬ੍ਰਿਟੇਨ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ: ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕੀਅਰ ਸਟਾਰਮਰ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫ਼ਾ; 10 ਸਾਲਾਂ ‘ਚ ਅਹੁਦਾ ਛੱਡਣ ਵਾਲੇ ਛੇਵੇਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ PM ਬਣੇ

ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਿਆਸਤ ਤੋਂ ਇਸ ਵੇਲੇ ਦੀ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਬ੍ਰਿਟੇਨ (UK) ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਕੀਅਰ ਸਟਾਰਮਰ (UK PM Keir...

You cannot copy content of this page