iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest News10 लाख रुपये जीतने का सुनहरी मौका, अक्षय कुमार को मारना होगा...

10 लाख रुपये जीतने का सुनहरी मौका, अक्षय कुमार को मारना होगा थप्पड़

Date:

National News

बुलंद केसरी न्यूज, नई दिल्लीः अक्षय कुमार की ओएमजी-2 की एक ओर जहां तारीफ हो रही है वहीं दूसरी तरफ इसका जमकर विरोध हो रहा है। बता दें कि हाल ही में आई फिल्म आदिपुरुष में हनुमान जी के लुक और फिल्म में इस्तेमाल की गई भाषा पर विवाद हुआ था। राजनीतिक दलों समेत कई धार्मिक संगठनों ने इस विरोध में खूब हंगामा भी मचाया था। इस विवाद की चर्चा आज फिर इसीलिए हो रही है क्योंकि 11 अगस्त को सिनेमाघर में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी-2 लगने वाली है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस फ़िल्म के ट्रेलर ने ही देश मे फिर से खलबली मचा दी है। फिल्म में दिखाए भगवान शिव के किरदार को लेकर अब विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि ओएमजी-2 को लेकर आगरा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने और महाकाल मंदिर के पुजारियों ने जमकर विरोध किया और अभिनेता अक्षय कुमार का पुतला भी जलाया। और घोषणा की कि जो भी अभिनेता को जूते की माला पहनाएगा, उसपर थूकेगा और थप्पड़ मारेगा इसे ये संस्था 10 लाख रुपये का ईनाम देगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

विरोध कर रहे लोगों ने अक्षय कुमार के पोस्टर पर कालिख भी पोती। विरोध प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा, “जो भी व्यक्ति अक्षय कुमार को जूते की माला पहनाएगा, थूकेगा और थप्पड़ मारेगा उसे 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।” फिल्म में दिखाए गए कुछ सीन को लेकर उन्होंने कहा, “इसमें भोले बाबा को जिस तरीके से दिखाया गया है, अपमान किया गया है, उन्हें गंदे पानी से नहलाया गया है।” हालांकि पराशर ने सेंसर बोर्ड का धन्यवाद भी दिया है क्योंकि पहले फिल्म के कुछ सीन में शिव को दारू के नशे में, सेक्स के दृश्यों के साथ दिखाया गया था। जिसे हमारे विरोध के बाद फिल्म से हटा दिया गया है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि अगर ये फिल्म रिलीज हुई तो हम सिनेमा हॉल में आग लगाने से पीछे नहीं हटेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी दिखाई देंगी। अभी तक फिल्म को लेकर कई विवाद सामने आए थे हालांकि सेंसर बोर्ड से फिल्म को हरी झंडी मिल चुकी है। वहीं, यह फिल्म का दूसरा पार्ट है इससे पहले इसका पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज किया गया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ओएमजी-2 फिल्म के ट्रेलर से जुड़े विवाद को लेकर हिंदू संगठन से जुड़े पंडित योगेश शाकल्य ने कहा कि जिस तरह से हमारे आराध्य भगवान शिव को फिल्म में गलत रूप में दर्शाया गया है उसे बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। बल्कि इस फिल्म का जमकर विरोध किया जाएगा ताकि इस तरह की फिल्म के ज़रिये धर्म को गलत रूप में पर्दे पर पेश न किया जाए।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

*तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर UFBU की जालंधर इकाई ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस*

*कन्वीनर एस.पी.एस. विर्क की अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता,...

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਇੰਸਪੈਕਟਰ 3 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ

6 ਪਿਸਤੌਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ, ਕਾਊਂਟਰ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਵਿੱਚ ਸੀ ਤਾਇਨਾਤ;...

GMADA ’ਚ ED ਦੀ ਰੇਡ ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ, ਦਫ਼ਤਰ ’ਚ ਹੀ ਡੇਰਾ! 150 ਕਰੋੜ ਦੇ ਕਥਿਤ CLU ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ’ਚ ਵਧੀ...

Buland Kesari/ ਮੁਹਾਲੀ: ਗ੍ਰੇਟਰ ਮੋਹਾਲੀ ਏਰੀਆ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ (GMADA)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Slot Elemental Gems Megaways By Pragmatic Play Demo Free Play

Two mobile app versions are provided for customers of this payment method - for Android and iOS users, because the wager is not included...

You cannot copy content of this page