iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsKCF हैंडलर के सोशल मीडिया​​ ग्रुप में जुड़े सैकड़ों युवा:पंजाब पुलिस कर...

KCF हैंडलर के सोशल मीडिया​​ ग्रुप में जुड़े सैकड़ों युवा:पंजाब पुलिस कर रही ट्रैक, 2 आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा, जर्मनी-यूके से नेटवर्क

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) से जुड़े नेटवर्क पर पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना के दो युवकों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान हैबोवाल कलां निवासी करनबीर सिंह (34) और न्यू शिमलापुरी निवासी अवतार सिंह (25) के रूप में हुई थी। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अहम खुलासा किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

दोनों आरोपियों से पुलिस को एक 9 MM पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी 7 जनवरी को की गई थी। सूचना है कि पाकिस्तान और यूके में बैठे मास्टरमाइंड कुलदीप सिंह इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं की भर्ती कर आतंकी नेटवर्क फैला रहे है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा और यूके में छिपे आतंकी कुलवंत सिंह उर्फ कांता (मान सिंह) के साथ इनके लिंक जुड़े थे।

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली और काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए दोनों आरोपी जर्मनी और यूके में बैठे KCF हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर लुधियाना में सरकारी और प्रमुख संस्थानों की रेकी कर चुके थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों किसी टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे।

KCF हैंडलर ने कई वॉट्सऐप​​ ग्रुप बनाए

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि जर्मनी स्थित KCF हैंडलर ने कई वॉट्सऐप​​ ग्रुप बनाए हुए हैं, जिनमें सैकड़ों युवाओं को जोड़ा गया है। इन्हें सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित किया जा रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

5 महीने से भड़काए जा रहे आरोपी

एक अधिकारी ने बताया कि विदेश में बैठे हैंडलर इंस्टाग्राम पर कट्टरपंथी कंटेंट पोस्ट करते थे, जिसे अवतार और करनबीर देखते थे। इसके बाद उन्हें ग्रुप में जोड़ लिया गया, जहां करीब 5 महीने से उन्हें लगातार भड़काया जा रहा था।

कई वॉट्सऐप​​ ग्रुपों को ट्रैक करेगी पुलिस

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि ऐसे और भी कई वॉट्सऐप​​ ग्रुप मौजूद हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवा जुड़े हुए हैं। अब इन सभी को ट्रैक कर नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल आरोपियों को किसी तरह की फंडिंग मिलने के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन इसकी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि KCF हैंडलर ने उन्हें पैसों का लालच जरूर दिया होगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस मामले में थाना SSOC एसएएस नगर में BNS की धारा 113(5) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर के RTI एक्टिविस्ट को गोली मारकर हत्या : LPU के गेट के पास हमला, बाइक पर आए हमलावर

Buland kesari/जालंधर के चर्चित राइट टू इन्फॉर्मेशन (RTI) एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस घटना में...

You cannot copy content of this page