बुलंद केसरी न्यूज, लुधियानाः लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना के पूर्व चेयरमैन मदन मोहन व्यास (89) का आज सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि व्यास पिछले एक महीने से बीमार थे। और प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन थे यहां इलाज के दौरान उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल यानी 28 जुलाई को 11:30 बजे मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट में किया जाएगा। उनकी मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि व्यास मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले थे। व्यास स्पिनर्स एसोसिएशन और पंजाब स्पिनर्स एसोसिएशन के भी प्रधान रह चुके हैं। व्यास भारतीय विद्या मंदिर के भी मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। वह आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा दिलाने में हमेशा सक्रिय रहते थे। वहीं, व्यास के निधन पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं ने दुख जताया है।








