iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsNRI महिला की बहादुरी का VIDEO:लुटेरे से भिड़ी, बहन के साथ मिलकर...

NRI महिला की बहादुरी का VIDEO:लुटेरे से भिड़ी, बहन के साथ मिलकर नीचे गिराया, जमकर पिटाई की तो लुटेरा डरकर भागा

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में सोने की चेन झपट रहे एक लुटेरे से NRI महिला और उसकी बहन भिड़ पड़ी। बाइक सवार लुटेरे ने दोनों को अकेला पाकर झपटमारी की कोशिश की थी। वो पहले सुनसान गली में महिलाओं की रेकी करता है, फिर अकेला पाकर लूट को अंजाम देता है। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बाइक सवार लुटेरे पर कैसे दोनों महिलाए भारी पड़ती हैं वो साफ नजर आ रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

लुटेरे के चेन झपटते ही महिलाएं उसे दबोच लेती हैं और शोर मचा देती है। इसके बाद काफी लोग उन्हें बचाने आ जाते हैं। पीड़ित महिला की पहचान राज कौर के रूप में हुई है। राज कौर ग्रीस से गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बस्ती जोधेवाल स्थित अपनी बहन के घर आई थीं। उधर, मामले का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ गुरमीत सिंह का कहना है कि झपटकर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413
आरोपी को पकड़ने की कोशिश करते लोग सीसीटीवी में कैद।
आरोपी को पकड़ने की कोशिश करते लोग सीसीटीवी में कैद।

पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा…

iTree Network Solutions +91-8699235413

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि मुंह ढके हुए एक लुटेरा पहले सुनसान गली में बाइक पर आता है। पहले गली से आगे निकल जाता है, फिर महिलाओं से आगे जाकर बाइक को उनके पास ले आता है। महिलाओं को अकेला देख वह तुरंत वापस मुड़ता है और बाइक स्टैंड पर लगाकर पैदल ही राज कौर की ओर बढ़ता है।

जैसे ही वह राज कौर के पास पहुंचा उसने सीधा गले में पहनी 2 तोले से ज्यादा वजन की सोने की चेन पर झपट्टा मारा। तभी राज कौर (45) और उनकी बहन राज कुमारी (43) लुटेरे से भिड़ गईं। इस छीना-झपटी में NRI महिला जमीन पर गिर पड़ीं, लेकिन उन्होंने लुटेरे को कसकर पकड़ लिया और पीटा। उनकी बहन ने भी आरोपी को पकड़ लिया और चोर-चोर शोर मचाना शुरू कर देती है। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन शातिर लुटेरा हाथ छुड़ाकर अपनी बाइक लेकर फरार होने में कामयाब रहा।

आरोपी ने पहले रेकी की, फिर झपट्टा मारा

दरअसल, मामला लुधियाना के दरेसी थाने के अंतर्गत आने वाले बस्ती जोधेवाल इलाके का है। यहां बाइक पर सवार पगड़ीधारी युवक अपना मुंह ढके हुए आता है और दो महिलाओं के साथ छीनाझपटी करता है। यहां एक गली से ग्रीस से अपनी बहन के घर NRI महिला से लुटेरा चेन झपटने की कोशिश करता है। इतने में महिला के साथ जा रही बहन लुटेरे को धक्का दे देती है। इसके बाद एनआरआई महिला राज कौर भी लुटेरे से भिड़ जाती है और उसे गिरा देती है। हालांकि, वो बाद में भाग जाता है, लेकिन चेन झपट नहीं पाता।

नकली नंबर प्लेट का खेल, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही दरेसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार लुटेरे की बाइक पर जाली नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस अब इलाके के अन्य CCTV कैमरों को खंगाल रही है, ताकि भागने वाले रूट का पता चल सके। फिलहाल अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

15 मिनट तक होगा ब्लैक आउट:7:55 पर सायरन बजेगा, पीएयू व अग्रनगर डिवीजन के क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल

Buland kesari/लुधियाना में आज रात को अलग-अलग हिस्सों में 8:00 बजे से 8:15 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। जिला प्रशासन केंद्रीय गृह मंत्रालय के...

You cannot copy content of this page