Buland kesari/पंजाब कांग्रेस के प्रधान एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज PAU (पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी) के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की मांग को लेकर संसदीय कृषि संबंधी स्थायी समिति को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद वे मीडिया से रूबरू होंगे।
जानकारी के अनुसार, राजा वड़िंग सुबह PAU पहुंचेंगे। इस दौरान वे कृषि अनुसंधान, नई तकनीकों के विकास और विश्वविद्यालय के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार से अधिक वित्तीय सहयोग देने की मांग रखेंगे।
कृषि अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है पंजाब
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पंजाब देश की कृषि अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है। किसानों के सामने बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए कृषि अनुसंधान संस्थानों को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से PAU के लिए अतिरिक्त फंड और आधुनिक सुविधाओं की मांग को लेकर यह ज्ञापन सौंपा जाएगा।
चुनौतियों का समाधान निकालने में मदद मिलेगी
राजा वड़िंग का मानना है कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और शोध को बढ़ावा देने से किसानों की आय बढ़ाने, फसल उत्पादकता में सुधार करने और कृषि क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान निकालने में मदद मिलेगी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








