iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsPunjab: शिव सेना नेता की हत्या मामले में नया मोड़, हत्यारों का...

Punjab: शिव सेना नेता की हत्या मामले में नया मोड़, हत्यारों का वीडियो सामने आया

Date:

National News

Buland kesari ;-  ;- मोगा में बीती रात गिल पैलेस के पास गोलियां मारकर हत्या किए गए शिव सेना नेता मंगत राम मंगा के मामले में नया मोड़ आया है। दरअसल, शिव सेना नेता मंगत राम मंगा की हत्या की जिम्मेदारी कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके ली है। हत्या का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हत्यारों द्वारा एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।Punjab: शिव सेना नेता की हत्या मामले में नया मोड़, हत्यारों का वीडियो सामने आया

हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले युवकों ने वीडियो में कहा है कि मोगा में जो शिव सेना नेता मंगत राम मंगा की हत्या हुई है, वह हत्या उन्हीं द्वारा की गई है। यह भी कहा जा रहा है कि मंगा की हत्या वे नहीं करना चाहते थे, लेकिन उन्हें शिव सेना नेता द्वारा अवैध रूप से उनके परिवार को तंग करने की धमकी दी जा रही थी। उन पर झूठे मामले दर्ज करवाए गए थे और पुलिस भी उनके घर भेजी जाती थी।

एक युवक अरुण ने कहा कि मंगत राम मंगा ने उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करके उसके परिवार से करीब डेढ़ लाख रुपए लिए थे। वे करीब पांच लाख रुपए भी लेकर खा गए थे। उसने कहा कि जो बच्चा गोलियों से घायल हुआ है, वह हमारी गलती से हुआ है, और हम इसके जिम्मेदार हैं। आगे वीडियो में युवकों ने कहा कि जो सैलून वाला लड़का था, वह कभी हमारे भाइयों की टांग तोड़ता था और किसी की बांह तोड़ता था। इसके साथ ही पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

सैलून में गोलियां इसलिए चलाई गईं क्योंकि वे हमारे ऊपर गोलियां चलाना चाहते थे। शिव सेना नेता की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह हमारे खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवाता था। इसके साथ ही अरुण नाम के युवक ने यह भी दावा किया है कि शिव सेना नेता की हत्या के पीछे और भी कोई कारण है, जिसे वह पुलिस को बताएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो की ‘जग बाणी’ कोई पुष्टि नहीं करता है। वहीं इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ASI ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਨਵਾਂ ਮੋੜ, ਪੁੱਤਰ ਕੋਮਲ ਦੇ ਕਥਿਤ ਆਡੀਓ ਨੇ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ ਸਵਾਲ

Buland Kesari/ **ਤਰਨਤਾਰਨ/ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ:** ਤਰਨਤਾਰਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ...

CBI जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार

Buland Kesari: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने...

ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ

ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਜਲੰਧਰ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਚਿੱਟੇ ਖਿਲਾਫ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ

Buland Kesari/ Parvinder Singh Jhota shot dead : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਐਂਟੀ ਡਰੱਗ ਟਾਸਕ ਫੋਰਸ ਦੇ ਸੰਚਾਲਕ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਕਰ...

You cannot copy content of this page