बुलंद केसरी न्यूज, दीनानगरः Dinanagar के अधीन आते गांव Karwal में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब यहां के रहने वाले दो युवकों की सड़क हादसे दौरान मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शवों को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए hospital की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवकों की पहचान संदीप कुमार और लवप्रीत सिंह दोनों निवासी Karwal के तौर पर हुई है।
इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार, Motorcycle सवार दोनों युवक Gurdaspur वाली साइड से Pandori Road पर जा रहे थे। इस दौरान जब वह गांव Lakhanpal के मोड़ के पास पहुंचे तो अचानक उनके मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और Motorcycle अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत उपचार के लिए Civil Hospital Gurdaspur पहुंचाया लेकिन जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची Police ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की दौड़ गई है।
Two youths, riding a motorcycle, died, terrible, road accident, police, reached the spot











