Buland kesari/जालंधर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब और त्रिपुरमालिनी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की चप्पे-चप्पे से तलाशी ले रही है। पुलिस स्निफर डॉग के साथ पहुंची है। फिलहाल पुलिस को अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
हफ्ते के अंदर ये दूसरी थ्रेट है। इससे पहले जालंधर के जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम रखने होने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पूरे परिसर को खंगाला था। बता दें कि 51वां शक्ति पीठ त्रिपुरमालिनी मंदिर होने के चलते देवी तलाब मंदिर में बड़ी संख्या में हर रोज श्रद्धालु पहुंचते हैं।

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से धमकी
खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ बताने वाले संगठन की ओर से भेजे गए इसधमकी भरे ई-मेल में पंजाब सचिवालय को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट के बीच निशाना बनाने की बात कही गई है। साथ ही 5-6 जून को अंबाला और दिल्ली मार्ग पर यात्रा न करने की चेतावनी दी गई है।
ई-मेल में 6 जून 1984 को अमृतसर के दरबार साहिब पर हुए सैन्य हमले का बदला लेने का उल्लेख करते हुए अमृतसर के दुर्गियाणा मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, जालंधर के देवी तालाब मंदिर, बठिंडा के माइसर मंदिर और पटियाला के काली देवी मंदिर को बम धमाकों से उड़ाने की खुली धमकी दी गई है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








