वरदान IVF सेंटर के बैरिकेड्स से रास्ता हुआ तंग, सड़क पर पार्किंग और फुटपाथ पर बना सुरक्षा कर्मियों का कमरा
Buland Kesari/ जालंधर: मोता सिंह नगर में वरदान IVF सेंटर के बाहर सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोकने और सड़क किनारे वाहन खड़े करने का मामला सामने आया है। वहीं फुटपाथ के हिस्से में सुरक्षा कर्मियों के लिए कमरा भी बना हुआ नजर आ रहा है।
इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम पर सवाल
सवाल उठता है कि क्या किसी निजी संस्थान को सार्वजनिक सड़क पर इस तरह बैरिकेड्स लगाने की अनुमति है? अगर नहीं, तो ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर पाए?
आम लोगों के चालान काटने में सक्रिय रहने वाले विभाग क्या सड़क और फुटपाथ पर हो रहे ऐसे कब्जों पर भी कार्रवाई करेंगे?
स्थानीय लोगों की मांग है कि मौके की जांच कर सड़क और फुटपाथ को आम जनता के लिए तुरंत खुलवाया जाए।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








