iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर के RTI एक्टिविस्ट को गोली मारकर हत्या : LPU के गेट...

जालंधर के RTI एक्टिविस्ट को गोली मारकर हत्या : LPU के गेट के पास हमला, बाइक पर आए हमलावर

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के चर्चित राइट टू इन्फॉर्मेशन (RTI) एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। यह जानलेवा हमला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के बिल्कुल पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल सिमरनजीत सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी रही फिर उन्हें मृत एलान दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह को गोली मारी गई है। - फाइल फोटो
आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह को गोली मारी गई है। – फाइल फोटो

यूनिवर्सिटी गेट के पास घात लगाकर बैठे थे हमलावर

जानकारी के मुताबिक, जालंधर के RTI कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह किसी काम से फगवाड़ा गए हुए थे। वह LPU के लॉ गेट के पास मौजूद थे। तभी अचानक वहां कुछ अज्ञात युवक पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। उन युवकों ने सिमरनजीत सिंह को देखते ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

ज्यादा खून बहने से अचेत हो गए सिमरनजीत सिंह

फायरिंग की इस अचानक हुई घटना से यूनिवर्सिटी गेट के आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता या सिमरनजीत सिंह को बचाने की कोशिश करता, हमलावर उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो चुके थे। गोली लगने के कारण सिमरनजीत सिंह जमीन पर गिर पड़े और अत्यधिक खून बहने की वजह से वहीं अचेत हो गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत हरकत में आए। सिमरनजीत सिंह को आननफानन एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई है, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से यह साफ नहीं हो पाया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर और पुलिस अधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

फायरिंग के बाद सिमरनजीत सिंह के 2 PHOTOS…

गोलियां लगने के बाद सिमरनजीत सिंह जमीन पर पड़े दिखे।
गोलियां लगने के बाद सिमरनजीत सिंह जमीन पर पड़े दिखे।
उनके पास मोबाइल फोन और पिस्टल भी पड़ी दिख रही है।
उनके पास मोबाइल फोन और पिस्टल भी पड़ी दिख रही है।

फोटो में जमीन पर लहूलुहान पड़े दिख रहे

iTree Network Solutions +91-8699235413

सिमरनजीत सिंह को गोली लगने के बाद के कुछ फोटो सामने आए हैं, जिनमें सिमरनजीत सिंह जमीन पर पड़े हैं। उनके बाएं हाथ के पास में दो मोबाइल फोन पड़े हैं। वहीं, दाएं हाथ के पास एक पिस्टल पड़ी है। साथ ही एक ईयरपॉड पर भी पड़ा दिख रहा है। इन फोटो को देखकर ही आशंका जताई जा रही है कि सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

कार की टक्कर से पेड़ से भिड़ा ट्रक:कार चालक के नशे में होने का आरोप, अचानक मोड़ दिया वाहन, मिली दो शराब को बोतलें

Buland kesari/जालंधर में 29 मई शुक्रवार देर रात करीब 12:25 बजे नूरमहल-फिल्लौर रोड पर गांव कल्याणपुर बस स्टैंड सत्संग घर के सामने एक ट्रक...

You cannot copy content of this page