Buland kesari/जालंधर में 29 मई शुक्रवार देर रात करीब 12:25 बजे नूरमहल-फिल्लौर रोड पर गांव कल्याणपुर बस स्टैंड सत्संग घर के सामने एक ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक के शराब के नशे में होने का आरोप है, जिसकी गाड़ी से शराब की दो बोतलें भी बरामद हुई हैं।
कैंटर गाड़ी नंबर UP23AT2388 के चालक भूरा सिंह पुत्र मुंशी सिबली (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह नकोदर की तरफ से तरबूज लेकर आ रहे थे। जब उनकी गाड़ी गांव कल्याणपुर बस स्टैंड सत्संग घर के पास पहुंची, तो सामने से आ रही कार PB08 CG8184 ने अचानक मोड़ ले लिया। भूरा सिंह के अनुसार, कार के अचानक मुड़ने से उनकी कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकरा गई, जिससे काफी नुकसान हुआ।

कार चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप, मिली शराब को दो बोतले
कार हरनिंदरजीत सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी गांव इंदा, नकोदर चला रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह दुर्घटना कार चालक के अत्यधिक शराब पीने के कारण हुई। सूचना मिलने पर बिलगा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार की जांच की, जिसमें शराब की दो बोतलें मिलीं।
कार चालक को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भेजा
इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि कार चालक हरनिंदरजीत सिंह को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से नूरमहल सिविल अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कार चालक का इलाज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। बिलगा पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।



Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








