iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग:कोठी से सामान बचाने...

जालंधर में शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग:कोठी से सामान बचाने के लिए दौड़े लोग; फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंची

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के जेपी नगर इलाके में शॉर्ट सर्किट के कारण कोठी में बने गोदाम में आग लग गई। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर कोठी व गोदाम में रखे कीमती सामान को बाहर निकालने का प्रयास किया। दमकल विभाग की चार से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस दौरान संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कोठी के एक हिस्से में गोदाम बनाया गया था, जहां बड़ी मात्रा में सामान रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से गोदाम में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ।
आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ।
आग लगने के बाद बाहर लोग इकट्ठा हो गए।
आग लगने के बाद बाहर लोग इकट्ठा हो गए।

बिजली कटने में हुई देरी, बढ़ता गया खतरा

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के शुरुआती दौर में बिजली विभाग की ओर से समय पर सप्लाई बंद नहीं की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली चालू रहने के कारण गोदाम के अंदर लगातार शॉर्ट सर्किट होते रहे, जिससे आग और भड़कती गई। बाद में पूरे मोहल्ले की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने में मदद मिली।

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्थानीय वार्ड के पार्षद भी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। शुरुआत में चार दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया, जिन्होंने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय वार्ड के पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।

सामान को बाहर निकाला गया

दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर कोठी व गोदाम में रखे कीमती सामान को बाहर निकालने का प्रयास किया, ताकि नुकसान को कम किया जा सके। राहत की बात यह रही कि कोठी में मौजूद सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page