Buland kesari/पंजाब के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधू सूदन उर्फ मेड संधू एक नए विवाद से फिर सुर्खियों में हैं। इस बार विवाद की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ऑडियो-वीडियो क्लिप है, जिसमें निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा और मेड संधू के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत सुनाई दे रही है।
इस दौरान निहंग ने मेड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी रीलों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें चेतावनी दी, जबकि मेड संधू ने खुद में बदलाव का दावा करते हुए कहा कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा शेयर कर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। वायरल बातचीत के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
निहंग ने आर्टिस्ट मेड संधू को गे जैसे पहनावे से दूरी बनाने को कहते हैं। वो कहते हैं कि कई युवा उन्हें फॉलो करते हैं। इससे वो भी गे बनने की चाह रखने लगते हैं। इसकी पूरी रिकॉर्डिंग सामने आई है (पढ़ें पूरी खबर)
5. एक हफ्ते सियासी कार्यक्रमों से दूर रहेंगे CM भगवंत मान सीएम भगवंत मान एक हफ्ते तक राजनीतिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे। वह गुरूवार को बेंगलुरु में विपश्यना के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान वे निजी प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में रहकर प्राकृतिक उपचार, योग, ध्यान और विशेष आहार योजना के जरिए स्वास्थ्य लाभ लेंगे।
इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। जरूरत के अनुसार उपचार और डाइट प्लान में बदलाव किया जा सकता है। दरअसल, मुख्यमंत्री पिछले काफी समय से लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों, प्रशासनिक बैठकों और सरकारी गतिविधियों में व्यस्त रहे। लगातार यात्राओं और व्यस्त दिनचर्या के चलते उन्हें थकान की शिकायत हुई थी। चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने एक सप्ताह का स्वास्थ्य कार्यक्रम तय किया है (पढ़ें पूरी खबर)
6. नाबालिग की कृपाण मारकर हत्या
तरनतारन में मोमोज खा रहे एक नाबालिग लड़के की कृपाण मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, उसे बचाने आए उसके छोटे भाई को भी घायल कर दिया। भाई को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि हमलावर भी इन्हीं किशोरों के क्लासमेट हैं। दोनों पक्षों के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद हमलावरों ने आत्मघाती हमला किया।
पुलिस ने मृतक किशोर के पिता के बयान पर तीन हमलावरों को नामजद किया है। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








