iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को चुनाव अफसर का नोटिस:शाम 5 बजे...

पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को चुनाव अफसर का नोटिस:शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार का आरोप; प्रशासन ने मंगवाई वीडियो फुटेज

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पंजाब में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुक्तसर जिले के गिद्दड़वाहा में नगर कौंसिल चुनाव प्रचार थमने के बाद भी कथित रूप से प्रचार करने के मामले में पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को रिटर्निंग अफसर (RO) SDM कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के अनुसार प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता और शाम 5 बजे प्रचार बंद होने के नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की है। आरोप है कि प्रचार का समय समाप्त होने के बावजूद राजा वड़िंग ने गिदड़बाहा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां जारी रखीं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

PR बोलीं-हमें अभी नहीं मिला नोटिस

हालांकि कांग्रेस की ओर से इस मामले पर अलग रुख सामने आया है। वड़िंग की मीडिया PR आयूषी से इस संबंधी बातचीत की तो उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें किसी तरह का आधिकारिक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। खबरों में ही सुना है। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने के बाद ही पार्टी अपना पक्ष स्पष्ट करेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वीडियो फुटेज और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहा प्रशासन

सूत्रों के मुताबिक प्रशासन पूरे मामले की वीडियो फुटेज और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। यदि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उधर इस घटनाक्रम के बाद पंजाब की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उन्हें राजनीतिक तौर पर घेरने की कोशिश की जा रही है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਹਾਈ-ਪ੍ਰੋਫਾਈਲ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ‘ਸ਼ਰਾਬ ਲੰਗਰ’ ਬਰਫ਼ ਦੇ ਗੋਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਮਿਲਾ ਕੇ ਵੰਡੀ ਗਈ ਸ਼ਰਾਬ

Buland kesari/ਤੁਸੀਂ ਖਾਣੇ ਅਤੇ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਦੇਖੇ ਹੋਣਗੇ ਅਤੇ ਖਾਂਧੇ ਵੀ ਹੋਣਗੇ, ਪਰ ਸ਼ਰਾਬ ਵਾਲਾ ਲੰਗਰ ਜ਼ਰੂਰ ਥੋੜ੍ਹਾ ਅਸਾਧਾਰਨ ਲੱਗਦਾ...

You cannot copy content of this page