iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाब धमाकों पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू का हमला:बोले- सरकार खाल बचाने...

पंजाब धमाकों पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू का हमला:बोले- सरकार खाल बचाने में लगी, वड़िंग-मजीठिया ने भी घेरा, कहा- खुफिया तंत्र विफल

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/पंजाब में शंभू के पास रेलवे लाइन पर धमाका होने के बाद अब जालंधर व अमृतसर में एक ही दिन में मिलिट्री कैंपों के बाहर दो धमाके हो गए। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने लगातार हो रहे धमाकों पर राज्य सरकार को घेरा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बिट्‌टू ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह से असफल है। बिट्‌टू का आरोप है कि सरकार ब्लास्ट जैसी घटनाओं को रोकने में तो नाकाम है ही साथ ही उसे कवरअप करने में जुट गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

विस्फोटों ने राज्य के लोगों के मन में भय पैदा कर दिया

iTree Network Solutions +91-8699235413

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महज एक सप्ताह के भीतर शंभू, जालंधर और अब अमृतसर में हुए लगातार विस्फोटों ने पंजाब में लोगों के मन में भय पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद सुरक्षा तंत्र इतना ढीला है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

बिट्टू ने विशेष रूप से अमृतसर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों में ऐसी घटनाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब की छवि खराब कर रही हैं।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू।
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू।

कार्रवाई के बजाय ‘कवर-अप’ कर रही सरकार

बिट्टू ने कहा कि सरकार सच सामने लाने के बजाय इन घटनाओं को दबाने या उन्हें ‘कवर-अप’ करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि रेलवे लाइनों और मिलिट्री बेस जैसे रणनीतिक स्थानों के पास होने वाले ये हमले केवल स्थानीय अपराध नहीं हैं, बल्कि यह सीधा राष्ट्रीय सुरक्षा का संकट है। इसलिए सरकार इन्हें गंभीरता से ले और जांच करवाकर सच सामने लाए।

बिक्रम सिंह मजीठिया।
बिक्रम सिंह मजीठिया।

खासा ब्लास्ट के CCTV फुटेज ने खोली पोल

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि खासा में हुए विस्फोट के CCTV फुटेज ने पंजाब सरकार के खोखले दावों को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं और पूरे इलाके में दहशत फैल गई, फिर भी सरकार और डीजीपी कह रहे हैं कि सब कुछ नियंत्रण में है।

पहले जालंधर विस्फोट को “स्कूटी में आग लगने” की घटना बताकर दबा दिया गया था। अब एक के बाद एक सामने आ रहे CCTV फुटेज सरकार के सुरक्षा दावों की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों धमाके बीएसएफ (BSF) प्रतिष्ठानों, सेना और अर्धसैनिक बलों के संवेदनशील क्षेत्रों के पास हुए। भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित एक संवेदनशील राज्य के लिए यह कोई छोटी चूक नहीं, बल्कि सुरक्षा और खुफिया तंत्र के पूरी तरह ध्वस्त होने का संकेत है।

पंजाब को अस्थिर करने की कोशिश हो रही

वहीं कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में एक के बाद एक हुए धमाकों ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है। जालंधर और अमृतसर में खासा कैंप के पास विस्फोट होना यह अत्यंत चिंताजनक है। हमारे राज्य को अस्थिर करने की कोशिश कौन कर रहा है? पंजाब सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल क्यों रही है?

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि भारत सरकार क्या कर रही है? बार-बार हो रही ये चूक खुफिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता की ओर इशारा करती है। पंजाब की शांति के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। हम जवाबदेही और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

कनाडा में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या:ऑफिस में घुसकर फायरिंग की, मौके पर ही दम तोड़ा; गैंगस्टर गोदारा ने जिम्मेदारी ली

Buland kesari/कनाडा में ऑफिस में काम कर रहे पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर सरे के 76 एवेन्यू बिल्डिंग की...

You cannot copy content of this page