Buland kesari/चंडीगढ़ के सेक्टर-38 वेस्ट में एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे बवाल हो गया। यहां पेट्रोल भरवाने पहुंचे 2 बाइक सवारों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ कहासुनी की। बात इतनी बढ़ गई कि सिक्योरिटी गार्ड को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करनी पड़ी।
गोली चलती देख युवक वहां से भाग गए। सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि पेट्रोल पंप बंद हो चुका था। फिर भी युवक पंप खोलकर बाइक में पेट्रोल डालने का दबाव बना रहे थे। वे गाली-गलौज कर रहे थे, इसलिए उन्हें डराने के लिए फायरिंग की गई।
सूचना मिलते ही मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से एक की पहचान सचिन के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है।

सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को ये बातें बताईं
- सुरक्षाकर्मी से पेट्रोल भरने की कह रहे थे आरोपी: पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात तय समय पर सेक्टर-36 वेस्ट का पेट्रोल पंप बंद हो चुका था। इसके बाद करीब 10 बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी से बाइक में पेट्रोल भरने को कहा।
- आरोपियों ने गाली-गलौज की: सुरक्षाकर्मी ने युवकों को बताया कि पंप बंद हो चुका है। अब सुबह निर्धारित समय पर ही खुलेगा। इसके बावजूद दोनों युवक लगातार पेट्रोल भरवाने की जिद करते रहे और कथित तौर पर पंप खुलवाने का दबाव बनाने लगे। सुरक्षाकर्मी नहीं माना तो युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।
- सिक्योरिटी गार्ड ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया: बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मी ने कई बार युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद बढ़ता देख सुरक्षाकर्मी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और चेतावनी देने के उद्देश्य से हवा में एक फायर कर दिया।
- गोली चलते ही भागे युवक: गोली चलती देख दोनों युवक घबरा गए और अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद मौके पर कुछ लोग भी पहुंचे। नाइट ड्यूटी पर तैनात पेट्रोल पंप का स्टाफ उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मी से पूछताछ की। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी, ताकि पता चल सके कि पूरा विवाद कैसे हुआ।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








