iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsमोहाली में एक्स गर्लफ्रेंड के हत्यारे को होश आया:खुद चलकर कोर्ट पहुंचा,...

मोहाली में एक्स गर्लफ्रेंड के हत्यारे को होश आया:खुद चलकर कोर्ट पहुंचा, चेहरे पर चश्मा-मास्क लगाया; कत्ल कर खुद का गला काटा था

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/मोहाली में कंपनी के अंदर घुसकर एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले आरोपी को 5 दिन बाद होश आया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ले जाया गया। हालांकि इस दौरान उसने किसी का सहारा नहीं लिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपी खुद चलकर कोर्ट पहुंचा, इस दौरान चेहरे पर मास्क और चश्मा लगाया हुआ था। आरोपी हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी को कोर्ट ने ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। हरजिंदर सिंह युवती के ब्रेकअप करने से नाराज था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उसने 4 जून को ऑफिस में चाकू से 30 वार करके युवती की हत्या कर दी थी, फिर सुसाइड के प्रयास में खुद के गले पर चाकू से हमला कर लिया था। इसके बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था।

आरोपी ने गर्दन पर ताबड़तोड़ चाकू मारे, युवती जान बचाने भागी थी।
आरोपी ने गर्दन पर ताबड़तोड़ चाकू मारे, युवती जान बचाने भागी थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला…

  • डिस्पैच टीम में काम करती थी युवतीः मोहाली के फेज-11 स्थित एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक्स कंपनी के ऑफिस में गुरुवार (4 जून) शाम करीब 7:30 बजे वारदात हुई थी। मृतका डिंपल (30) कंपनी की डिस्पैच टीम में काम करती थी। आरोपी हरजिंदर (34) भी उसी कंपनी में काम करता था और दोनों के वर्क स्टेशन भी पास-पास थे।
  • कहासुनी के बाद चाकू से हमलाः पुलिस के अनुसार, आरोपी शाम के समय डिंपल के केबिन में पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने डिंपल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आसपास मौजूद कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
  • आरोपी ने खुद भी सुसाइड की कोशिश कीः घटना के दौरान ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आरोप है कि युवती पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर सुसाइड की कोशिश की।
  • डिंपल की मौत, आरोपी गंभीरः थाना फेज-11 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल भेजा गया था। डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया था, जबकि आरोपी हरजिंदर को गंभीर हालत में भर्ती कर उसका उपचार किया गया। उसे 5 दिन बाद 9 जून को होश आया।

युवक ने युवती की हत्या क्यों की थी जानिए

iTree Network Solutions +91-8699235413
  • 3 साल से दोस्ती, फिर ब्रेकअप: पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, डिंपल और हरजिंदर मोहाली की एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे। यह कंपनी पैकर्स एंड मूवर्स का काम करती है। दोनों करीब 3 साल से इकट्ठे काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्यार तक पहुंच गई।
  • रिश्ता सुधारने की कोशिश, सफल नहीं हुआ: पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद आरोपी काफी टूट गया था। वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उसने डिंपल से दोबारा रिलेशन सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई।
  • ऑफिस में दोनों में हुई थी कहासुनी: वीरवार देर शाम आरोपी कंपनी में पहुंचा, जहां पर आरोपी और युवती में फिर इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी पूरी तैयारी से आया था। उसके पास एक नहीं बल्कि 2 चाकू थे। उनमें से एक चाकू निकालकर उसने युवती पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस की रेड के दौरान-निहंग की मौत पर बवाल:CCTV, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, शव रख टाली साहिब में धरना

Buland kesari/अमृतसर जिले के हलका मजीठा के अंतर्गत आने वाले गांव बाबोवाल में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने...

You cannot copy content of this page