Buland kesari/लुधियाना में रविवार की सुबह थाना सलेम टाबरी के ठीक सामने करीब 6:15 बजे तेज रफ्तार टोयोटा कार (Toyota XZ) और ई-रिक्शा के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में शहर के एक ट्रांसपोर्टर के बेटे की मौत हो गई जबकि उसके 3 दोस्त घायल हो गए। मृतक नवजोत सिंह (17) निवासी सलेम टाबरी लुधियाना का रहने वाला था। वह परिवार का इकलौता था। वह पार्ट टाइम जॉब करता था।
इस भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे दुखद पहलू यह है कि सभी दोस्त माता वैष्णो देवी के पवित्र दर्शन कर घर लौट रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार माता वैष्णो देवी की यात्रा पूरी करके सुबह लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वहां से उन्होंने जसिया जाने के लिए एक ई-रिक्शा किया अचानक एक कार काल बनकर आई और जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे से चंद मिनट पहले ही उतरी थीं 2 युवतियां
खौफनाक हादसे के चश्मदीद और ई-रिक्शा चालक हिमांशु ने आपबीती सुनाई। चालक के मुताबिक उसने रेलवे स्टेशन से जसियां जाने के लिए कुल 5 सवारियां बैठाई थीं, जिनमें 2 युवतियां और 3 युवक शामिल थे। हादसे से कुछ देर पहले ही रास्ते में 2 युवतियों को उतारा गया था, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।
हादसे के वक्त 3 युवक ई-रिक्शा में पीछे बैठे हुए थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि पीछे बैठे एक युवक की जान चली गई, जबकि बाकी घायलों को खून से लथपथ हालत में तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यूपी से जम्मू ड्यूटी पर जा रहा था कार चालक फौजी
हादसे में शामिल टोयोटा कार को राहुल कुमार मिश्रा नाम का व्यक्ति चला रहा था। कार चालक राहुल इंडियन आर्मी का जवान है। वह उत्तर प्रदेश (UP) से अपनी पोस्टिंग पर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जम्मू जा रहा था। इसी दौरान लुधियाना क्रॉस करते समय सलेम टाबरी के पास यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा घटित हो गया।

पुलिस जांच में जुटी, असली कारणों की हो रही पड़ताल
सड़क पर हुए इस भयानक हादसे की सूचना मिलते ही सलेम टाबरी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों (कार और ई-रिक्शा) को सड़क के किनारे करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








