iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsसिक्योरिटी गार्ड ने की लाखों की चोरी:सैलेरी कैश में हेरफेर, सोने का...

सिक्योरिटी गार्ड ने की लाखों की चोरी:सैलेरी कैश में हेरफेर, सोने का बिस्कुट भी चुराया; पता लगने पर लौटाए ₹2 लाख

Date:

National News

Buland kesari/लुधियाना की एक फैक्ट्री में तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर लाखों रुपए की चोरी का आरोप लगा है। कर्मचारियों को सैलेरी देने के लिए जब मालिक ने कैश चैक किया तो चोरी का खुलासा हुआ। घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। मामले के सामने आने के बाद टिब्बा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सिक्योरिटी गार्ड ने की लाखों की चोरी:सैलेरी कैश में हेरफेर, सोने का बिस्कुट भी चुराया; पता लगने पर लौटाए ₹2 लाख

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायतकर्ता सुभाष अरोड़ा निवासी सन व्यू एन्क्लेव, साउथ सिटी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी अंश फैब्रिक नामक फैक्ट्री महावीर जैन कॉलोनी में सेंट्रल जेल के सामने स्थित है। 8 जून 2026 को जब वह अपने दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए टेबल में रखी नकदी काफी कम थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

2 लाख रुपए आरोपी ने लौटाए

शक होने पर फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री में तैनात सिक्योरिटी गार्ड दलजीत सिंह ने ही टेबल में रखे पैसे चोरी कर लिए थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक जब आरोपी दलजीत सिंह से पूछताछ की गई तो उसने अपने घर से 2 लाख रुपए कैश लौटाए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

फैक्ट्री से सोने का बिस्कुट भी चोरी किया

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह फैक्ट्री से सोने का बिस्कुट भी चोरी कर ले गया था। उसने आश्वासन दिया कि 10 जून 2026 तक वह सोने का बिस्कुट भी वापस कर देगा। आरोपी की पहचान दलजीत सिंह गली नंबर 20, मोहल्ला न्यू शिमलापुरी, डाबा रोड, लुधियाना के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

मामले की जांच के बाद थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਸਤੰਬਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆ ਸਕਦੈ ਵੱਡਾ ਭੂਚਾਲ!

ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਦਲ-ਬਦਲੀ? ‘ਆਪ’ ਦੇ...

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या

Buland Kesari/ अबोहर: संत नगरी में सोमवार को एक दिल...

ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਹੱਥ!

ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਮੋੜ, SOI...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਅਤੇ ਵਿਨੀਤ ਧੀਰ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫਲਤਾ

ਪੰਜਾਬ ਯੂਥ ਰਨ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਨੇ ਵਧਾਇਆ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ, ਨਿਤਿਨ ਕੋਹਲੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ Buland Kesari/ ਜਲੰਧਰ: ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਵਿੱਚ ਆਮ...

You cannot copy content of this page