Buland kesari/अमृतसर में थाना लोपोके पुलिस ने 3 किलो 29 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस मामले में हरप्रीत सिंह निवासी गांव नूरपुर, तहसील लोपोके जिला अमृतसर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत करीब 22 लाख आंकी गई है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर किया एक्शन
पुलिस के अनुसार, टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मेन जीटी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हरप्रीत सिंह पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में है। सूचना में यह भी बताया गया कि भारत-पाक सीमा के अटारी क्षेत्र में ड्रोन और अन्य माध्यमों से भेजी जा रही हेरोइन की बड़ी खेपों से उसका संबंध है।
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपए भारतीय मुद्रा भी बरामद हुई है।
अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी
फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था, पाकिस्तान स्थित तस्करों से उसका संबंध कैसे बना और अब तक वह कितनी बार ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की खेपों की सप्लाई में शामिल रहा है।
पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभिया
न जारी रहेगा

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








