iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsअमृतसर से भागा ड्रोन तस्करी का आरोपी उत्तराखंड में गिरफ्तार:पाकिस्तान से जुड़े...

अमृतसर से भागा ड्रोन तस्करी का आरोपी उत्तराखंड में गिरफ्तार:पाकिस्तान से जुड़े लिंक, घर से मिली थी हेरोइन-पिस्टल; छिपकर रह रहा था

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/अमृतसर में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और अवैध हथियार मंगाने के मामले में वांछित एक शातिर आरोपी को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड एसटीएफ, पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जानकारी के मुताबिक आरोपी ईशानप्रीत सिंह, थाना छेहर्टा क्षेत्र के नारायणगढ़ का रहने वाला है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था। आरोप है कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार और हेरोइन मंगाने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

12 पिस्टल और 900 ग्राम हेरोइन केस में गिरफ्तारी

23 मई 2026 को जब पंजाब एएनटीएफ और बीएसएफ ने उसके घर पर छापेमारी की थी, तब वह पुलिस को चकमा देकर छत से कूदकर फरार हो गया था। उस समय उसके घर से 12 अवैध पिस्टल और करीब 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार

फरार होने के बाद आरोपी उत्तराखंड के बाजपुर इलाके में छिपकर रह रहा था। पंजाब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से मिले इनपुट के आधार पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई और आगे की जांच के लिए उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

स्कूल के वाइस प्रिंसिपल के घर चोरी:खिड़की तोड़ी, सोने-चांदी और डायमंड के गहने ले फरार; होम टाउन गया था परिवार

Buland kesari/लुधियाना के पॉश इलाके सराभा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजगुरु नगर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने...

You cannot copy content of this page